Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
क्या तेल लगाने से रुक जाता है बालों का झड़ना? हेयर एक्सपर्ट ने दिया सही जवाब
Is Hair Oil Control Hair Loss : बालों में तेल लगाने की प्रैक्टिस प्राचीन काल से चली आ रही है और यह भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा रही है। तेल बालों को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ बनते हैं। कई लोग मानते हैं कि बालों में तेल लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है, क्योंकि तेल बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है, रक्त संचार को बेहतर करता है और बालों को सॉफ्ट व शाइनी बनाता है।
बाजार में बालों को मजबूत और शाइनिंग बनाने के लिए कई तरह के तेल मौजूद है, जो न बालों को काला और घना बनाता है बल्कि हेयरफॉल से भी बचाता है। मगर क्या सच में बालों में ऑयलिंग करने से हेयर फॉल कंट्रोल होता है यानी बालों का झड़ना रुक जाता है। दिल्ली के हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरांग कृष्णा ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में हकीकत बताई।


कौनसा हेयर ऑयल अप्लाई करें
डॉक्टर गौरांग कृष्णा के मुताबिक बाजार में मिलने वाले सरसों, नारियल, आंवला या बादाम के तेल में कोई भी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज नहीं होते हैं। इनका काम बालों को चिकना बनाना होता है। इन बालों से मालिश करने से आराम मिलता है और सिर की त्वचा में रक्त संचार होता है, तो थोडा बहुत फर्क देखने को मिलता है। आयुर्वेदिक तेल जैसे भृंगराज, प्याज, कैस्टर ऑयल और मैथी का तेल बालों की जड़ों को उत्तेजित करते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिल सकती है। ये तेल प्राकृतिक रूप से बालों को पोषण देते हैं और उनका झड़ना कम करने में सहायक होते हैं, जिससे बालों की वृद्धि बढ़ती है।
ऑयलिंग कब नहीं करनी चाहिए?
डॉक्टर के अनुसार, बालों में तेल लगाना पूरी तरह से गलत नहीं है, खासकर अगर आपको सीजनल हेयरफॉल या अर्ली हेयरफॉल हो। तेल बालों को पोषण देने और सिर की त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, यह दावा करना कि तेल लगाने से हेयरफॉल पूरी तरह से कंट्रोल हो जाता है, गलत है। तेल बालों की सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन बालों का झड़ना रोकने के लिए अन्य कारणों जैसे सही आहार, जीवनशैली और उचित इलाज की भी जरूरत होती है।
हेयर ऑयलिंग करने से मिलता है फायदा
हेल्थलाइन के अनुसार, रोजाना हेयर ऑयलिंग करने से बालों को डैमेज से बचाया जा सकता है। यह बालों की सूजन को कम करता है और ड्रायनेस को भी कम करता है। तेल बालों को नमी प्रदान करता है, जिससे बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं। नियमित तेल लगाने से बालों की जड़ों में पोषण मिलता है, और यह बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
तेलों में फैटी एसिड होते हैं जो बालों में लिपिड को सुधारने में मदद करते हैं। केमिकल ट्रीटमेंट, स्टाइलिंग या प्रदूषण से बालों में लिपिड की कमी हो जाती है, जिसे तेल फिर से बहाल कर उनकी सेहत को बेहतर बनाता है।
हेयर एक्सपर्ट अतुल जैन के अनुसार, तेल बालों की जड़ों की मालिश करने से स्कैल्प को हेल्दी बनाया जा सकता है। यह एक्सफोलिएशन में मदद करता है और बालों की सेहत सुधारता है। कभी-कभी, यह हेयरफॉल को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे बालों की वृद्धि बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
