Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सिगरेट का धुंआ आपको समय से पहले बना देता है बूढ़ा, स्किन पर न दिखे स्मोकिंग इफेक्ट फॉलो करें ये टिप्स
स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। इसके ज्यादा सेवन से कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है। स्मोकिंग आपके सेहत के साथ स्किन पर भी नेगेटिव असर छोड़ता है।
स्मोकिंग करने के कारण आपके स्किन का ग्लो कम हो जाता है और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती है। स्मोकिंग के कारण होंठ का काला होना एक आम समस्या है, लेकिन इसके स्किन से जुड़ी आपको क्या-क्या समस्या हो सकती है, और आप किस तरह इन समस्याओं से निपट सकते हैं आइए जानते हैं।

स्मोकिंग के कारण होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स
1. समय से पहले बुढ़ापा आना
धूम्रपान आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां, महीन रेखाएं पड़ने के साथ स्किन ढीली हो जाती है।
2. चेहरे को बनाएं सुस्त
स्मोकिंग स्किन में ब्लड फ्लो को कम कर देता है, जिसके कारण त्वचा का रंग फीका पड़ जाता है और त्वचा का रंग असमान हो जाता है। यह आपकी त्वचा को सुस्त, सांवली, और एजिंग स्पॉट को बढ़ा सकता है।
3. चेहरे के घाव भरने में लगता है समय
स्मोकिंग आपके चेहरे के घावों को भरने और उनसे उबरने की शरीर की क्षमता को कम करता है। स्मोकिंग के कारण स्किन को ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होने लगती है, जो घाव का इलाज करने में ज्यादा समय लगा सकता है।
4. स्किन कैंसर का बढ़ता जोखिम
धूम्रपान के कारण स्किन कैंसर सहित कई तरह के कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। यह स्किन के सेल्स में DNA को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे उनमें उत्परिवर्तन होने का खतरा बढ़ जाता है और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
स्मोकिंग करने वालों के लिए स्किनकेयर टिप्स
1. स्मोकिंग छोड़ें
अपनी स्किन को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी तरीका स्मोकिंग को पूरी तरह से छोड़ना है। स्मोकिंग छोड़ने से, आप अपनी स्किन को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। अगर जरूरत पड़े तो स्मोकिंग छोड़ने के लिए आप किसी एक्पर्ट की मदद ले सकते हैं।
2. धूप से बचने की करें कोशिश
धूप के संपर्क में आने के साथ धूम्रपान करने से स्किन ज्यादा डैमेज हो सकती है। अपनी त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए हमेशा एक अच्छी ब्रैंड का सनस्क्रीन लगाएं।
3. हेल्दी स्किनकेयर रूटीन करें फॉलो
एक हेल्दी स्किनकेयर रूटीन आपके स्किन को समय से पहले डैमेज होने से रोक सकता है। अपने स्किन केयर के लिए आप ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और डैमेज स्किन को ठीक करने में मदद कर सकता है।
4. हाइड्रेटेड रहें
शरीर का हाइड्रेशन बनाए रखने और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने के लिए आप खूब सारा पानी पिएं। उचित मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपकी स्किन अंदर से भी हाइड्रेटेड रहती है।
5. तनाव को करें दूर
स्मोकिंग की लत अक्सर लोगों में तनाव से राहत पाने के लिए होता है। लेकिन तनाव को प्रबंधित करने के लिए स्वस्थ तरीके ढूंढना आपकी स्किन सहित आपके हेल्थ के लिए भी जरूरी है। आप अपने लाइफस्टाइल में तनाव कम करने वाली गतिविधियां जैसे एक्सरसाइज, मेडिटेशन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
