Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
महंगी क्रीम नहीं, बस इस टेप से हटाए स्ट्रेच मार्क जैसे गहरे निशान, डॉक्टर ने बताया सस्ता उपाय
How to Use Silicone Scar Tape for Stretch Mark Healing : स्ट्रेच मार्क को ठीक कैसे किया जाए? कोई स्ट्रेच मार्क हल्के करने वाली क्रीम का इस्तेमाल करता है तो कई तेल से मालिश करके उन्हें ठीक करने की कोशिश करता है।
लेकिन अब आपको इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक टेप की मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स को हील कर सकते हैं। जी हां, डॉक्टर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बहुत ही असरदार हैक बताया है। इसमे उन्होंने एक टेप के बारे में बताया है, जिसे निशान वाली जगह पर लगाने से मार्क को हील किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया।

कई तरह के होते हैं स्ट्रेच मार्क
आपको बता दें कि हमारे शरीर पर होने वाले निशान कई तरह के होते हैं और इनके नाम भी अलग होते हैं। जैसे किसी को केलोइड हो सकता है तो किसी की बॉडी पर पोस्ट सर्जरी के निशान हो सकते हैं। किसी के हाइपरट्रोफिक हो सकता है तो किसी के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स, सी-सेक्शन या फिर जले व एक्ने के निशान भी हो सकते हैं।
बताया टेप वाला उपाय
डॉक्टर ने अपनी वीडियो में पूछा कि आप इसे कितनी जल्दी ठीक करना चाहते हैं? इसलिए लिए फैंसी क्रीम पर अपने पैसे वेस्ट न करें। उन्होंने बहुत ही असरदार हैक बताते हुए कहा कि ये सिलिकॉन है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर स्कार्स को हाइड्रेट करने, स्कार्स की परेशानी को कम करने, खराब से खराब स्कार को हल्का करने में मदद करता है।
ऐसे इस्तेमाल करें सिलिकॉन टेप
सिलिकॉन स्कार टेप को इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे जरूरत अनुसार टुकड़े के साइज में काटें और फिर स्कार वाले एरिया पर लगाकर पूरी रात रखें। डॉक्टर प्रियंका ने अपनी प्रो टिप बताता हुए कहा कि इसका सबसे अच्छा असर तब दिखता है जब टेप को 12+ घंटे के लिए रखा जाए।
ये बातें रखें ध्यान
कुछ बातें हैं जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर आप स्कार टेप इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो जान लें कि इसे कम से कम एक हफ्ते तक धोकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे पास की किसी भी फार्मेसी से खरीद सकते हैं। अब आपको महंगी क्रीम में अपने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़गी।



Click it and Unblock the Notifications
