Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Hariyali Teej Mehndi Designs: सिंजारा पर पति के नाम पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, खूब जंचेंगे हाथ
Easy Mehndi Designs For Hariyali Teej: सावन का महीना चल रहा है और तीज का त्योहार आने वाला है। ऐसे में महिलाएं पूरा सोलाह श्रृंगार करती हैं, सज-धजकर पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस दिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी के शगुन के बिना ये त्योहार फीका है।
हरियाली तीज पर महिलाएं हाथों में एक से बढकर एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाती हैं। सिंजारा से पहले ही महिलाएं मेहंदी की डिजाइन ढूंढने लगती हैं। अगर आप भी इस हरियाली तीज पर खूबसूरत सी मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो हम आपके लिए यहां एक से बढ़कर कुछ ऐसे लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जो न केवल आपके हाथों को आकर्षित बनाएंगे बल्कि त्योहार के उत्साह को भी बढ़ा देंगे।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन
कुछ लोगों को मेहंदी लगाना पसंद नहीं होता है। वो सिर्फ शगुन के लिए हाथों पर मेहंदी लगाते हैं। ऐसी महिलाएं इन मिनिमल मेहंदी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाना आसान भी है और आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

फुल हैंड ब्लॉक मेहंदी
इन दिनों ब्लॉक डिजाइन मेहंदी का भी खूब ट्रेंड हैं। अगर आप अपने हाथों पर रेगुलर मेहंदी डिजाइन की जगह खूबसूरत सी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। ये ब्लॉक डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती पर चार चांद लगा सकते हैं।

झुमका स्टाइल मेहंदी डिजाइन
अगर आप हाथों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं लेकिन आपको कलाई तक भर-भरकर मेहंदी लगाना पसंद नहीं हैं, तो आप हाथों में इस तरह की झुमका स्टाइल मेहंदी भी लगा सकती हैं, जो आपको हाथों की रौनक बढा देगी।

फुल हैड मेहंदी
अगर आप उन में से हैं जिन्हें तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाने का खूब चाव हैं और दोनों हाथें में भरकर मेहंदी लगाती हैं, तो आप इस डिजाइन से अपने पूरे हाथ भर सकती हैं।

जाल स्टाइल मेहंदी डिजाइन
हरियाली तीज पर आप जाल स्टाइल मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा। इसके अलावा ये लगने के बाद हाथों में खूब सुंदर भी दिखते हैं।

काइट स्टाइल मेहंदी डिजाइन
अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं बचा और आप अपने हाथों में खूबसूरत नक्काशी वाली डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आप काइट स्टाइल मेंहदी हाथों में रचा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











