Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
DIY Eye Masks: आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए बनाएं ये नेचुरल आई मास्क
किसी भी लड़की के लिए उसकी आंखों की खूबसूरती बहुत मायने रखती है। आप जितनी अपनी आंखों की केयर करेंगे उतनी ज्यादा ही वह खूबसूरत दिखेंगी। अक्सर आप अपनी आंखों को हेल्दी रखने और डार्क सर्कल्स से बचाने के लिए आंखों के नीचे आई क्रीम या अंडर आई मास्क लगाती हैं।
लेकिन आप मार्केट में मिलने वाली आई क्रीम लगाने के अलावा, घर पर अपना खुद का DIY नेचुरल आई मास्क तैयार कर सकती है। तो आइए जानते हैं घर पर नेचुरल आई मास्क बनाने के तरीकों के बारे में...

नेचुरल आई मास्क बनाने की रेसिपी
1. बादाम का तेल और शहद आई मास्क
बादाम के तेल और शहद का आई मास्क आपके अंडर आई एरिया को हाइड्रेट करने और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करेगा।
* आई मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच बादाम का तेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
* इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे रखें और फिर 10 मिनट के बाद पानी से चेहरे धो लें।
2. आलू का आई मास्क
आली आपके चेहरे से पफनेस और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है।
* आपको एक छोटा आलू बारिक कस लें।
* अब इस पेस्ट को अपनी आंखों के नीचे लगा लें।
* 20 मिनट बाद अपनी आंखों को पानी से धो लें।
3. खीरा और गुलाब का आई मास्क
खीरा और गुलाब का आई मास्क आपके आंखों को हाइड्रेटेड रखने और चमक बनाएं रखने का कम करता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो आपकी स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। गुलाब जल आपकी स्किन को ग्लो करने में मदद करता है।
* आपको 1 चम्मच घिसे हुए खीरे में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाना है।
* अब कॉटन पैड पर इस मिश्रण को लगाकर 10 मिनट के लिए अपनी आंखों के नीचे रखें।
* आखिर में अपनी आंखों को पानी से धो लें।
4. टी बैग आई मास्क
आंखों के आसपास की सूजन को कम करने के लिए टी बैग एक अच्छा विकल्प है। चाय में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों के आसपास के एरिया से सूजन को कम कर आपकी आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
* आपको दो भीगे हुए टी बैग्स को फ्रिज में रखना है।
* इसके बाद कम से कम 10 मिनट के लिए इन टी बैग्स को आंखों के नीचे रखकर छोड़ दें।
* आखिर में अपनी आंखों को पानी से साफ कर लें।
5. कीवी और दही का आई मास्क
कीवी और दही का आई मास्क आपकी आंखों के लिए बहुत अच्छा मास्क है, कीवी और दही आपकी स्किन को हाइड्रेट करने और ग्लो करने में मदद करता है।
* इस मास्क को बनाने के लिए कीवी और दही को ब्लेंड करें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
* इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें।
* 10 मिनट के बाद अपनी आंखों को ठंडे पानी से साफ कर लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











