Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
टेंजेरीन एक्सट्रेक्ट को बनाएं अपना मुख्य ब्यूटी इंग्रीडिएंट

सर्दियां में आप आलसी हो जाती हैं। बॉडी केयर की तरफ लापरवाह। जो मिलता है खा और खिला देती हैं। मैडम, ऐसा चलेगा तो आपकी स्किन का टेक्सचर बिगड़ जाएगा और झुर्रियों से चेहरा पिलपिला होता जाएगा। अरे! आपको डरा नहीं रहे, बल्कि आपको सचेत कर रहे हैं। इस मौसम का सीजनल फल है किनू। अब ठंड का बहाना नहीं करें और भरें फ्रूट कार्ट को किनू से। बताते हैं इस लेख में किनू त्वचा के लिए क्यों जरूरी है।
किनू की कहानी
अधिकांश लोग संतरे और कीनू के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं। एक समान दिखने, रंग और स्वाद होने के बावजूद, कीनू संतरे से छोटा होता है। बता दें कि 3,000 साल पहले प्राचीन चीन में कीनू की खेती की जाती थी। असल में कीनू, मैंडारिन ऑरेंज और बिटर ऑरेंज के बीच मिश्रण है। यह सबसे पुराना हायब्रिड फल है। इसका विशिष्ट स्वाद इसे सबकी पसंद बनाता है। ढीले छिलके के लिए कारण इसे छीलना आसान होता है।
खनिज तत्वों का खजाना
कीनू में संतरे की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक विटामिन ए होता है। यह आयरन को अवशोषित करने में शरीर के लिए अधिक कुशल बनाता है। इसका पल्प पोषक तत्वों से भरपूर है। छिलका और गूदा दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। और तो और यह त्वचा को कोमल और जवान बनाए रखता है। ये पोटेशियम से भरपूर होते हैं।
किनू से स्किन केयर
कीनू में साइट्रिक एसिड में उच्च मात्रा में होता है, जो मुंहासों को जड़ से हटाने में कारगर है। इसमें एक्सफ़ोलीएटिंग क्षमताएं होती हैं, जो त्वचा की सतह से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करती हैं। यह त्वचा को ताज़ा और हाइड्रेट करती हैं। यह मुरझाई त्वचा को चमकदार बनाता है। यह असमान त्वचा टोन को एकसार बनाता है। होंठों की स्किन को टाइट और चमकदार बनाता है।
कीनू और कोलाजन
आप चाहती हैं त्वचा में कसावट बनी रहे, तो शरीर में कोलाजन प्राकृतिक रूप से बनता रहना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में कोलाजन कम बनता है। इस साइट्रस फल के सेवन से सूरज की किरणों के त्वचा पर कुप्रभाव कम होते हैं। साथ ही त्चचा की मरम्मत भी करता है। यह पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो सुंदर त्चचा के लिए बहुत जरूरी हैं।
और भी हैं गुण
सर्दी के मौसम में खूब कीनू खाएं, क्योंकि यह नई कोशिकाओं के विकास में कारगर होते हैं, जो त्वचा की सतह पर मौजूदा निशान, दाग-धब्बे, मुहांसे और काले धब्बों को हटाता है। यह त्वचा की रंगत निखारता है। यह त्वचा में मेलेनिन को बढ़ने नहीं देता। यह धब्बों के निशान को हल्का करता है और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के कारण कीनू के छिलके उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मददगार होते हैं। अब से कीनू को सिर्फ स्वाद और पोषक तत्वों के लिए ही नहीं, स्किन केयर में शामिल करें। क्योंकि ये झुर्रियों से मुक्त त्वचा और कोमल, बेदाग वचमकदार त्वचा के लिए जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
