Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
EID Makeup Tips: ईद पर पाना चाहती हैं ग्लैमरस लुक, इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो
ईद-उल-फितर में कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी महिलाएं अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। ईद के दिन तैयार होना नए कपड़े पहनना और मेकअप करना हर महिला का पसंदीदा काम होता है। छोटी उम्र की लड़कियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाएं तक इस दिन खूबसूरत और एक्ट्रेक्टिव दिखना चाहती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेकअप टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही ग्लैम लुक पा सकेंगी।

ईद पर ग्लैम लुक पाने के लिए मेकअप टिप्स
1. फ्रेस स्किन
ईद के दिन मेकअप करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद अपनी स्किन को मॉइस्चराइजर लगाकर हाइड्रेटेड कर लें। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को छिपाने के लिए आई क्रीम लगाएं।
2. प्राइमर
चेहरे को फ्रेस लुक देने का बाद आप स्किन पर प्राइमर अप्लाई करें। प्राइमर लगाने से आप ईद के दिन अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं। इसलिए आप एक ऐसा प्राइमर चुनें जो आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो।
3. फाउंडेशन
ईद के दिन बार-बार मेकअप ठीक करने का समय नहीं होता। सुबह से लेकर शाम तक आपको अपने मेकअप को बरकरार रखने में मदद मिलती है। ऐसे में आप एक ऐसा फाउंडेशन चुनें जो आपकी स्किन टोन और टाइप से मेल खाता हो। इस फाउंडेशन को अपने पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाने के लिए ब्रश या स्पंज का इस्तेमाल करें। फाउंडेशन से अपनी हेयरलाइन और गर्दन की ओर ले जाते हुए मिलाएं।
4. कंटूरिंग और हाइलाइटर
मेकअप का बेस तैयार करने के बाद अपने चेहरे को निखारने के लिए आप कंटूरिंग और हाइलाइट का इस्तेमाल करें। गालों, कान के पास और जबड़े के उभारों पर गहरे रंग का शेड लगाएं और अपने चीकबोन्स, नाक और माथे को हाइलाइट करने के लिए हल्के शेड का इस्तेमाल करें।
5. बोल्ड आई मेकअप
फेस मेकअप करने के बाद बारी आती है आई मेकअप की। ईद के दिन ग्लैम लुक पाने के लिए आप बोल्ड आई मेकअप लुक चुनें। आप स्मोकी आई मेकअप भी कर सकते हैं। ड्रामेटिक विंग्ड लुक बनाने के लिए लिक्विड या जेल आईलाइनर का इस्तेमाल करें और वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा या फाल्स लैशेस लगाएं।
6. ब्लश
मेकअप में अपने गालों को ब्लश करना न भूलें। ऐसा ब्लश शेड चुनें जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो और इसे अपने गालों पर लगाएं।
7. बोल्ड लिपस्टिक
ईद का ग्लैमरस मेकअप बोल्ड लिपस्टिक के बिना अधूरा है। इसलिए आप अपने आउटफिट और मेकअप से मेल खाते हुए लिपस्टिक शैड को चुनें। होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले उन्हें मॉइस्चराइज करना न भूलें।
8. मेकअप सेटिंग स्प्रे
ईद के लिए लंबे समय तक टिकने वाले मेकअप के लिए आप मेकअप सेटिंग स्प्रे फेस पर लगाना न भूलें। सेटिंग स्प्रे की मदद से आपका मेकअप लंबे समय तक फ्रेस नजर आएगा।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
