Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Gud ki Mehandi: 5 मिनट में चाहिए मेहंदी का रंग गाढ़ा तो लगाएं गुड़ की मेहंदी, बनाने का सिम्पल तरीका जानें
Gud Ki Mehandi: कोई भी तीज-त्योहार हो या घर में शादी-फंक्शन, महिलाएं हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। बिन मेहंदी हर त्योहार अधूरा सा लगता है। मेंहदी की खूबसूरती उसके रंग से आती है। नॉर्मली मेहंदी लगाने के बाद हम उसे रातभर सुखाते हैं, उसके बाद ही मेहंदी का रंग निखरकर आता है।
कई बार होता है कि महिलाएं दूसरे कामों में इतनी उलझ जाती है कि उन्हें मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिल पाता है।

अगर कम समय में आपको झटपट मेहंदी का रंग गाढ़ा चाहे तो आप गुड़ की बनी मेहंदी भी लगा सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और मिनटों में रंग भी आ जाएगा। इसकी एक खासियत ये भी है कि जितनी जल्दी गुड़ की मेहंदी का रंग चढ़ता है, उतनी जल्दी आप इसे हाथों से उतार भी सकते हैं। जानते हैं गुड़ से नेचुरल मेहंदी बनाने का तरीका।
गुड़ से मेहंदी बनाने के लिए सामग्री
100 ग्राम गुड़ के टुकड़े
2 चम्मच मेहंदी पाउडर
1 चम्मच रोली कुमकुम या सिंदूर
30 ग्राम लौंग
50 ग्राम चीनी
एक टिन का डब्बा
एक छोटा मिट्टी का दीया या कटोरी
गुड़ से मेहंदी बनाने का तरीका

1- गुड़ की मेहंदी बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को पीसकर पाउडर बना लें वर्ना आप इसके छोटे टुकड़े करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
2- अब गुड़ को टिन के एक डिब्बे में डालें और बीच में थोड़ी जगह बनाकर लौंग और चीनी डाल दें।
3- अब मिट्टी के दिए या छोटी कटोरी को चीनी और लौंग का बेस बनाकर उसके ऊपर रख दें। आप चाहें तो कटोरी को गीले आटे की मदद से सेट कर सकती हैं।
4- इस कटोरी में रोली या कुमकुम डाल दें और टिन के डिब्बे को गैस पर रख दें।
5- अब डिब्बे के ऊपर पानी से भरा कोई लोटा या अन्य बर्तन रख दें और अब इस डिब्बे से भाप न निकले इसलिए पानी भरे बर्तन के सतह पर डिब्बे के मुंह के चारों ओर से आटे से कवर कर दें।
6- थोड़ी देर में डिब्बा अंदर से गर्म होने लगेगा और भाप निकलने लगेगी। करीब आधा घंटे तक आपको इसे ऐसे ही रखना है इसके बाद भाप पानी बनकर अंदर रखी कटोरी में इकट्ठा हो जाएगी।
7- अब आराम से ऊपर वाला पानी का बर्तन हटा दें और आप देखेंगे कि अंदर को कटोरी आपने रखी है उसमें पानी इकट्ठा हो गया है। अब इस पानी को उस गुड़ की मेहंदी में मिला दें।
8- तैयार है आपकी गुड़ से बनीं मेहंदी। आप इसे आसानी से हाथ या पैरों पर लगा सकती हैं।
9- गुड़ की मेहंदी का रंग बहुत गहरा चढ़ता है और हाथ या पैर कहीं पर इसे लगा सकते हैं और जितनी आसानी से इसका रंग चढ़ता है उतनी आसानी से उतर भी जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
