Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Eid ul Fitr 2023: हानिया आमिर के वायरल मेकअप लुक को ईद के मौके पर करें रिक्रिएट
खूबसूरत और फेमस पाकिस्तानी अदाकारा जिनकी पूरी दुनिया फैन है। हानिया आमिर (Haniya Amir) के फैशन सेंस से लोग इंस्पायर हो रहे हैं। हानिया आमिर के एथनिक आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक को उनके फैन कॉपी करते हैं। लेकिन उनके मेकअप लुक का तो जवाब ही नहीं, उनके कई सारे नो मेकअप लुक ट्रेंड में आ चुके हैं। दुनियाभर की लड़कियां उनको अपना स्टाइल गुरू मान रही हैं। Eid 2023 के मौके पर आप हानिया के मेकअप लुक को कॉपी कर सकती हैं। जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आप इस बला की खूबसूरत पाक एक्ट्रेस के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

हानिया आमिर के मेकअप लुक्स
हानिया आमिर अपनी अदाकारी के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी दुनिया में फेमस हो चुकी हैं। वो बिना मेकअप के भी हूर लगती है। उनकी खूबसूरती के दीवानें बढ़ते जा रहे हैं। इस वक्त पाक ड्रामा 'मुझे प्यार हुआ था' में हानिया का लुक ट्रेंड में है। जिसमें वो काफी सिंपल और नो मेकअप लुक में हैं। वहीं उनके इस सीरियल में फैशन लुक की बात करें तो उनका ट्रेंडिशनल आउटफिट और जूलरी भी काफी पसंद की जा रही है।
ट्रेडिशनल आउटफिट में हानिया आमिर
हानिया हर लुक में कहर ढाती हैं। वो कोई भी ड्रेस पहन लें अप्सरा लगती हैं। उऩके खुले बाल और गोल्डन ज्वैलरी में वो स्टनिंग लगती हैं। अगर आपकी शादी के बाद पहली ईद हैं तो हानिया का ये लुक आप कॉपी कर सकती हैं। वहीं आप अपने आप को सबसे खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो हानिया के किसी भी एथनिक लुक को कॉपी कर लें। आप सब में गॉर्जियस लगने वाली हैं।
इस तरह एक्ट्रेस के लुक्स को करें रिक्रिएट
हानिया आमिर ने कई बार अपने इंन्टाग्राम पर खुद को मेकअप करते हुए रील पोस्ट की है। जिसमें वो सबसे पहले खुद को मॉइस्चराइज करती हैं। इससे चेहरे में नमी बरकार रहती हैं, साथ ही चेहरे पर चमक भी आ जाती है।
आप किसी भी अच्छी कंपनी का प्रोडक्ट मिनिमल मेकअप लुक के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं। आप लाइटवेट फाउंडेशन जो आपकी स्किन से मैच खाता होता उसे चुनें। इसके बाद क्रीम ब्लश को W फॉर्म में अप्लाई करें, इसके बाद आप ब्लश पाउडर यूज करके इसे लॉक कर दें। अपनी आंखों की खूबसूरती के लिए आप स्लीक आईलाइनर का यूज कर सकती हैं। साथ ही अगर आप काजल का शौक रखती है तो वो भी आप अपने लुक के हिसाब से लगा सकती है। अपने ड्रेस के अनुसार लिपस्टिक का शेड सेलेक्ट करें और लगाएं। लाइट ब्राउंसर भी चेहरे में सेट करें।
Image Courtesy- instagram.com/haniaheheofficial



Click it and Unblock the Notifications
