Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने शेयर किये अपने ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट
उम्र को छिपाना क्यों, जो है उसे स्वीकारें और उसमें फिटनेस जोड़ दें, तो रीयल ब्यूटी निखरती है। यह बात तो बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को देखकर आप कह सकते हैं।
दिल्ली में एक इवेंट में शामिल हुई अभिनेत्री और फिटनेस फ्रीक अमीषा पटेल ने फिटनेस और ब्यूटी को लेकर कई बाते साझा की।
प्लास्टिक से दूरी
अमीषा पटेल पूरी तरह से फिटनेस फ्रीक हैं। जितना संभव हो वो अपने लिए प्लास्टिक की नो एंट्री रखती है। लोगों को भी प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए कहती हैं। बकौल अमीषा पटेल कहती हैं, "मैं एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करती हूं और मैं हरित उत्पादों का समर्थन करती हूं।"

मेरा ब्यूटी सीक्रेट
याद है 90 के दशक में आई थी बॉलीवुड फिल्म गदर और अमीषा पटेल। आज इस फिल्म को आए लगभग दो दशक बीत गए हैं, पर अमीषा पटेल की लुक में कोई अंतर नहीं दिखता। देखिए यहां उम्र के निशानों पर बात नहीं कर रहे। जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी, वैसे-वैसे उम्र छुपाए नहीं छुपेगी। इसमें आप खुद को कैसे मेंटेन करते हैं एलीगेंस से इससे आपकी ब्यूटी निखरेगी। यह बात हमारी अमीषा पटेल में दिखती है। कितनी फिट हैं वो। मालूम चला है कि वो अपनी ब्यूटी के लिए होममेड रेसिपीज पर विश्वास करती हैं और उसे अपनाती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए पैक
40 की लाइन में आ गई हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल, लेकिन आज भी वह 35 से कम दिखती हैं। उन्होंने अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए एक पैक बताया है। इस पैक के लिए हल्दी पाउडर, बेसन और दूध या दही की जरूरत होगी। जरूरत के हिसाब से बाउल में सभी को मिलाएं। इस पैक को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर रखें। फिर साधारण पानी से चेहरा धो दें।
मेकअप कम से कम
अमीषा पटेल कहती है कि उन्हें मेकअप बहुत पसंद नहीं। वह मेकअप लगाती हैं। लेकिन स्किन को सुंदर बनाने पर अधिक जोर देती हैं। स्किन केयर में अमीषा क्लींजिंग व मॉश्चराइजिंग पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। फिर चाहे वो कितनी भी थकी क्यों ना हों। बालों की सुंदरता अमीषा बादाम तेल की मसाज से बढ़ाती हैं। इसके अलावा अमीषा पटेल बालों को घना, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए कच्चे अंडे फेंटकर लगाती हैं। इसे 15-20 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने के बाद माइल्ड शैंपू से धोती हैं। अमीषा पटेल यह हेयर पैक तब लगाती हैं, जब उन्हें लगता है बाल रूखे-सूखे हो रहे हैं।
रोज वाला मेकअप
शूट का मेकअप अलग होता है। इसे रोज वाले मेकअप से जोड़ा नहीं जा सकता। रोज वाले मेकअप में अपनी पसंद चलती है। जैसा कि आपको बताया कि अमीषा पटेल को मेकअप कराना बहुत पसंद नहीं है अपनी रियल लाइफ में। अमीषा के डेली मेकअप में बहुत कम कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट प्रयोग करती हैं, जिसमें शामिल है कलरलेस मस्कारा, पिंक ब्लश और लिप ग्लॉस। एंटी ऐजिंग ड्रिंक के बारे में अमीषा कहती हैं वो पानी खूब पीती हैं। दिन में नारियल पानी पानी नहीं भूलतीं।



Click it and Unblock the Notifications
