Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फंगस नहीं, इन विटामिन्स की कमी है ड्रैंडफ की असली वजह, एक्सपर्ट ने बताया हल
What Vitamin Deficiency the Reason for dandruff : आज के समय में बालों की सबसे आम समस्याओं में से एक है डैंड्रफ, जिसे हम आम भाषा में रूसी कहते हैं। हर दूसरा व्यक्ति इससे परेशान है। सिर की खुजली, सफेद पपड़ी जैसी समस्या केवल कॉस्मेटिक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर सकती है।
अक्सर हम इसे फंगल इन्फेक्शन मानकर एंटी-डैंड्रफ शैम्पू इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन thebeautydaddy के नाम से मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट निखिल मल्होत्रा का कहना है कि भारत में करीब 60% लोग स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं जैसे ड्रायनेस, फ्लैकी स्किन और डैंड्रफ से परेशान हैं। लेकिन उनका कारण फंगस नहीं, बल्कि शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी होती है।

क्यों होती है डैंड्रफ की समस्या?
डैंड्रफ के कई कारण हो सकते हैं-खराब खानपान, स्ट्रेस, गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल या हार्मोनल असंतुलन। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कारण है शरीर में पोषक तत्वों की कमी। जब शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स का बैलेंस नहीं होता, तो स्किन सेल्स की हेल्दी ग्रोथ प्रभावित होती है। इससे स्कैल्प ड्राय हो जाता है और पपड़ी बनने लगती है, जो डैंड्रफ के रूप में बाहर आती है।
किन विटामिन्स की कमी से होता है डैंड्रफ?
विटामिन B कॉम्प्लेक्स - अगर आपको स्कैल्प में बार-बार खुजली होती है, थकान बनी रहती है, या त्वचा फ्लैकी हो जाती है, तो इसकी वजह B-कॉम्प्लेक्स की कमी हो सकती है। यह ग्रुप बालों और त्वचा की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है।
विटामिन D3 - यह विटामिन स्किन की मरम्मत और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। इसकी कमी से स्कैल्प ड्राय हो सकती है और डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है। विटामिन D3 की पूर्ति के लिए धूप में समय बिताएं और मछली, अंडा, दूध जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें।
जिंक की कमी - जिंक एक एंटीऑक्सीडेंट मिनरल है, जो स्कैल्प की सूजन को कम करता है और हेयर ग्रोथ को सपोर्ट करता है। इसकी कमी से बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। जिंक प्राप्त करने के लिए बीन्स, नट्स, सीड्स और डेयरी उत्पादों का सेवन करें।
बायोटिन (Vitamin B7) - यदि आपकी स्किन रेडिश और ग्रीसी पैचेज वाली हो रही है, तो बायोटिन की कमी हो सकती है। इसे विटामिन H भी कहा जाता है और यह स्किन सेल्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से बाल कमजोर होते हैं और स्कैल्प पर डैंड्रफ होने लगता है। बायोटिन की पूर्ति के लिए अंडे, मेवे, मांस और हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में शामिल करें।
कैसे पाएं डैंड्रफ से छुटकारा?
संतुलित आहार लें - सबसे जरूरी है कि आपकी डाइट में सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद हों। हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, अंडे, दूध, दही, बीज और मेवे जैसी चीजें नियमित रूप से खाएं।
विटामिन सप्लीमेंट्स लें (डॉक्टर की सलाह से) - अगर आपको लगता है कि डाइट से पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा, तो डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
सही हेयर केयर रूटीन अपनाएं - एक अच्छा एंटी-डैंड्रफ शैम्पू चुनें, जो सल्फेट-फ्री और केमिकल-फ्री हो। स्कैल्प को सप्ताह में 1-2 बार अच्छे से साफ करें। जरूरत हो तो नारियल या बादाम तेल से मालिश करें ताकि स्कैल्प में नमी बनी रहे।
कब डॉक्टर को दिखाएं?
अगर इन उपायों के बावजूद डैंड्रफ लगातार बना रहता है या खुजली बहुत ज्यादा हो रही है, तो यह किसी अंडरलाइंग हेल्थ कंडीशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में स्किन स्पेशलिस्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
