Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नकली गुलाब जल बिगाड़ सकता है आपकी खूबसूरती, इन 5 तरीको से करें असली-नकली की पहचान
How to Identify Pure Rose Water: असली और नकली गुलाब जल के बीच फर्क जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि नकली गुलाब जल हमारी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। असली गुलाब जल प्राकृतिक और शुद्ध होता है, जबकि नकली गुलाब जल में कैमिकल्स होते हैं। असली गुलाब जल की खुशबू हल्की और ताजगी से भरी होती है, जबकि नकली गुलाब जल में तीव्र और आर्टिफिशियल खुशबू होती है।
असली गुलाब जल की रंगत हल्की गुलाबी होती है, जबकि नकली गुलाब जल गहरे रंग का होता है। इसके अलावा, असली गुलाब जल पानी में घुलकर तुरंत समा जाता है, जबकि नकली गुलाब जल में ऑयल हो सकता है। असली गुलाब जल लगाने से त्वचा में कोई जलन नहीं होती, जबकि नकली गुलाब जल में जलन हो सकती है। इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पुष्पेंद्र शर्मा से उन्होंने बताया इस बारे में।

लिक्विड रूप में होता है असली गुलाब जल
असली गुलाब जल की पहचान करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखें। असली गुलाब जल हमेशा लिक्विड रूप में होता है, न कि चिपचिपा या जेल फॉर्म में। बाजार में कई तरह के गुलाब जल बिकते हैं, जिनमें जेल बेस्ड मॉइश्चराइज़र भी शामिल हैं, लेकिन यदि गुलाब जल जेल फॉर्म में है तो यह शुद्ध नहीं होता।
गुलाब जल में धुंधलापन और थोड़ी सी थिकनेस होती है
इन दिनों गुलाब जल में मिलावट बहुत बढ़ गई है, इसलिए शुद्ध गुलाब जल को पहचानना जरूरी हो गया है। शुद्ध गुलाब जल में हल्का धुंधलापन और थोड़ी सी गाढ़ाई (थिकनेस) होती है। उसकी शुद्धता का पता जीभ पर लगाने से चलता है; यदि हल्का तीखापन महसूस हो, तो समझिए वह शुद्ध गुलाब जल है। यह संकेत उसके असली होने का प्रमाण है।
गुलाब जल में नहीं होता है एल्कोहल
असली गुलाब जल में कभी भी एल्कोहल नहीं होता। अगर आपका गुलाब जल जल्दी खत्म हो जाता है या भाप बनकर उड़ जाता है, तो यह नकली हो सकता है, क्योंकि इसमें एल्कोहल मिलाया जाता है। असली गुलाब जल धीरे-धीरे खत्म होता है और इसका इस्तेमाल करने से कोई समस्या नहीं होती। अगर यह जल्दी खत्म हो रहा हो, तो उसे बदल दें।
खुशबू से पहचाने
असली गुलाब जल पहचानने का सबसे आसान तरीका है उसे हाथ में लेकर रब करना। अगर रब करने पर गुलाब की तेज खुशबू आती है, तो उसमें केमिकल मिलाया गया है। अगर खुशबू हल्की या न के बराबर हो, तो उसकी क्वालिटी अच्छी मानी जा सकती है। असली गुलाब जल थोड़ा धुंधला और हल्का मैला दिखेगा, और जीभ पर तीखा महसूस होगा।
उबालकर बनाया जाता है गुलाब जल
आप जिस भी कंपनी का गुलाब जल खरीदें, उसके बारे में पूरी जानकारी लें कि उसे बनाने के लिए कौन सा तरीका अपनाया गया है। शुद्ध गुलाब जल डिस्टिलेशन (उबालकर) प्रक्रिया से बनता है, जबकि अगर किसी अन्य प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है, तो वह नकली हो सकता है। इन आसान तरीकों से आप गुलाब जल की शुद्धता का पता लगा सकते हैं और सुरक्षित उत्पाद का चयन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
