Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Eye Makeup Tips: बड़ी और सुंदर आंखों के लिए ऐसे करें मेकअप, छोटी आंखों वालों के काम आएंगी ये टिप्स
हर महिला की खूबसूरती को बढ़ाने में मेकअप एक महत्वपूर्ण योगदान देता है। लेकिन कई लोग मेकअप के नाम पर सिर्फ फाउंडेशन, लिपस्टिक और ब्लश का इस्तेमाल करते हैं, और अपनी आंखों के बारे में भूल ही जाते हैं।
आंखों का मेकअप ना सिर्फ आपको सुंदर दिखाने का काम करता है, बल्कि ये आपके लुक को और ज्यादा निखारने में भी मदद करता है। मेकअप के कारण आप अपनी आंखों की डालनेस दूर कर सकते हैं और खुद को फ्रेस दिखा सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी आंखों को अक्ट्रेक्टिव दिखा पाएंगे।

आई मेकअप के लिए टिप्स और ट्रिक्स
1. पलकों को करें कर्ल
काजल लगाने से पहले अपनी पलकों को लिफ्ट देने के लिए आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें। यह ट्रिक आपकी आंखों को बड़ा दिखने में मदद करता है।
2. न्यूट्रल शेड्स का करें इस्तेमाल
अगर आपको बहुत अच्छे से आई मेकअप करना नहीं आता है और आप कम समय में नेचुरल आई लुक चाहती हैं तो ब्राउन, बैज जैसे न्यूट्रल आईशैडो शेड्स चुनें। ये आईशैडो दिन और रात हर तरह की पार्टी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. आईशैडो के लिए करें उंगलियों का यूज
जब आप जल्दी में हों या आपके पास ब्रश न हो तो आईशैडो लगाने और ब्लेंड करने के लिए आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें। आपकी उंगलियों की गर्माहट आईशैडो को अच्छे से मिलाने में मदद करती है।
4. आईलाइनर को करें स्मज
आंखों को एक सॉफ्ट और स्मोकी प्रभाव देने के लिए, आईशैडो लगाने के बाद अपने आईलाइनर को एक छोटे ब्रश या ईयरबड से स्मज करें। यह तरीका आपकी आंखों को ज्यादा अक्ट्रेक्टिव दिखाने में मदद करती है और आंखों की रेखाओं को दिखने से रोकती है।
5. आंखों के इनर कॉर्नर को करें हाईलाइट
अपनी आंखों के इनर कॉर्नर को ब्राइट करने और एक अक्ट्रेक्टिव लुक देने के लिए स्पारकल या हल्के आईशैडो लगाएं। यह आसान ट्रिक आपकी आंखों को अधिक अच्छा दिखाने में मदद करती हैं।
6. निचली पलकों पर लगाएं मस्कारा
अपनी निचली पलकों पर मस्कारा लगाना न भूलें। यह आपकी आंखों को परिभाषित करने और फ्रेम करने में मदद करता है।
7. वाटरलाइन पर लगाएं न्यूड आईलाइनर
अपनी आंखों को ज्यादा फ्रेस दिखाने के लिए आंखों के निचली वॉटरलाइन पर न्यूड आईलाइनर लगाएं। यह बड़ी और चमकदार आंखों का भ्रम पैदा करने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
