Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
Eye Makeup Tips : Green Eyes के साथ ट्राई करें इस रंग के आई शैडो, आंखों की बढ़ जाएगी खूबसूरती
दुनिया भर में केवल 2 से 3 प्रतिशत लोगों की ही आंखें हरे रंग की होती है। ऐसे में हरे रंग की आंखों को सबसे दुर्लभ आंखें मानी जाती है। जिस कारण कई महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए हरे रंग के कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करती हैं।
लेकिन आपके आंखों का रंग आपके मेकअप से भी मेल खाता हुआ होना चाहिए। कई महिलाएं मेकअप करवाने के बाद आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस पहनती हैं। लेकिन जरूरी है कि लेंस पहनने से पहले या मेकअप करने से पहले आपको मेकअप और हरे रंग की आंखों के बीच तालमेल बैठाना अच्छे से आता हो। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मेकअप टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप हरे रंग की आंखों के साथ और भी ज्यादा एक्ट्रेक्टिव नजर आएंगी।

हरी आंखों के लिए मेकअप टिप्स -
1. गोल्डन आई शैडो
हरे और गोल्डन कलर का मेल बहुत ही अनोखा होता है। हरे रंग के किसी भी टोनके साथ आप गोल्डन कलर का आई शैडो लगा सकती हैं। ऐसे में आप आईमेकअप में बिना सोचे गोल्डन शैड चुन सकती हैं। जिससे आपकी आंखें और ज्यादा आकर्षित नजर आएंगी।
2. पर्पल स्मोकी आई
अगर आपको ग्रीन आई के साथ कुछ यूनिक एक्सपेरिमेंट करना है तो आप पर्पल स्मोकी आई ट्राई कर सकती हैं। हरा रंग और बैंगनी एक साथ काफी अच्छे लगते हैं। आपको बस एक गहरे बैंगनी आईशैडो को अपनी आंखों पर ब्रश करना है और फिर क्रीज पर एक हल्के शेड में ब्लेंड करें। ये उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो रंगीन आंखों को आजमाने से नहीं डरते हैं।
3. बोल्ड रेड लिप
बोल्ड लिप्स किसी भी महिला को सशक्त महसूस करने के लिए मजबूर कर सकती है। आज के समय में महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए घंटों शीशे के सामने खड़ी रहती हैं। लेकिन सिर्फ एक लिपस्टिक आपके पूरी लुक को बदल सकती है। रेड लिपस्टिक हर तरह के आई कलर के साथ खूबसूरत ही लगता है।
4. बीची वाइब्स
गर्मियों के मौसम में बीची वाइब्स ग्रीन आई के साथ आपके लुक्स को और ज्यादा एक्ट्रेक्टिव दिखाने में मदद करता है। अपनी आंखों के ग्रीन कलर को को बढ़ाने के लिए एक सैंडी बेज या पीच आईशैडो लगाएं, और आंखों के नीचे, एक टील या ब्लू आईलाइनर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
