Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पार्टनर की 'दाढ़ी' आपके चेहरे पर दे सकती है मुंहासें, जानें किस करते वक्त कैसे बचें?
क्या आपके पार्टनर भी बियर्ड यानी दाढ़ी रखते है? तो आपको बता दें कि आपको चेहरे पर पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इंस्टाग्राम पर एक मेडिकल रिसर्चर डॉ. मेह्स ने बताया कि जब आपका चेहरा आपके पार्टनर की दाढ़ी के नजदीक आता है तो इससे त्वचा पर एक घर्षण होता है, जो स्किन पर ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ा देता है, नतीजन पिंपल्स की समस्या होने लगती है।

लड़कों की दाढ़ी धूल, गंदगी, बैक्टीरिया और एलर्जी के संपर्क में आती है। यही गंदगी इंटीमेट और मेकआउट के दौरान फीमेल पार्टनर की स्किन के कॉन्टैक्ट में आने से स्किन रैशेज और पिंपल्स की दिक्कत होने लगती हैं।
अब सवाल है कि पार्टनर की दाढ़ी से होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से कैसे निपटा जाए? आइए जानते हैं क्या करें?
किन बातों का रखें ध्यान
हाइजीन का रखें ध्यान
त्वचा पर होने वाले मुंहासों और पिंपल से बचना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को उनकी दाढ़ी की साफ-सफाई के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें बीयर्ड केयर प्रोडक्ट खरीदकर दें। पुरुषों को दिन में एक बार फैश वॉश से अपनी दाढ़ी धोनी चाहिए। ऐसा करने से दाढ़ी में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया और तेल साफ़ हो जाएगा और पार्टनर के चेहरे पर कोई परेशानी भी नहीं होगी।
नियमित ट्रिमिंग है जरुरी
पुरुषों की दाढ़ी के बाल भी दो मुंहे और असमान हो सकते हैं। जिनके चुभने से लड़कियों के चेहरे पर एक्ने और ट्रिमिंग की समस्या हो सकती हैं। इसलिए पुरुषों को अपनी दाढ़ी के बालों की नियमित ट्रिमिंग करवानी चाहिए। ऐसा करने से दाढ़ी के बाल शेप में रहेंगे और पार्टनर के चेहरे पर कोई समस्या नहीं होगी।
मॉइस्चराइज़ का इस्तेमाल करें
महिलाएं भी चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाए, त्चचा में नमी की कमी के वजह से पार्टनर के करीब जाने पर घर्षण हो सकता है। त्वचा में जब नमी की कमी होती है तब चेहरे पर कुछ भी लगने से मुंहासे हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
