Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Alum Benefits for Skin: चमकती त्वचा के लिए लगाएं फिटकरी का फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका
Alum Benefits for Skin: हर किसी को दमकती और बेदाग त्वचा की चाहत होती है। उम्र बढ़ने के साथ तो स्किन डल होना आम बात है लेकिन आजकल तो खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से 30 की उम्र में ही 50 साल के लगने लगे हैं। बेजान, डल और लटकती स्किन चेहरे की रौनक खत्म कर देती है। हालांकि मार्केट में बहुत से स्किन केयर प्रोडेक्ट हैं लेकिन वो इतने महंगे होते हैं कि हर कोई नहीं खरीद सकता। ये जरूरी भी नहीं कि कैमिकल युक्त ये प्रोडक्ट्स कारगर साबित हों।
आयुर्वेद में ऐसे बहुत से घरेलू उपाय बताए गए हैं जो स्किन के लिए बहुत लाभकारी हैं। आज हम उन्हीं में से एक यानी फिटकरी की बात करने जा रहे हैं जिसमें कई गुण होते हैं। फिटकरी का फेस पैक त्वचा की कई समस्याओं के लिए एक कारगर घरेलू उपाय माना जाता है।
इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स, खुले पोर्स और एक्ने जैसी दिक्कतों में राहत पहुंचाते हैं। यहां जानिए फिटकरी फेस पैक कैसे बनाएं और इसका सही उपयोग क्या है?
फिटकरी फेस पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चुटकी हल्दी (अगर आपकी स्किन को सूट करती है तो)
- 1/2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी (ऑयली स्किन के लिए)

फिटकरी फेस पैक बनाने की विधि
- एक कटोरी में सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
- पेस्ट जैसा गाढ़ा मिश्रण बना लें।
- चेहरे को धोकर हल्का गीला रखें।
- फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने दें।
- गुनगुने पानी से धो लें।
फिटकरी फेस पैक के फायदे
- त्वचा को टाइट करता है और झुर्रियों से राहत दिलाता है।
- पिंपल्स और एक्ने के बैक्टीरिया को कम करता है।
- डेड स्किन सेल्स हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
- खुले पोर्स को छोटा करने में मदद करता है।

फिटकरी फेस पैक को लेकर सावधानी:
- हफ्ते में 1-2 बार से ज़्यादा न लगाएं।
- रूखी त्वचा वालों को गुलाब जल की जगह एलोवेरा जेल इस्तेमाल करना चाहिए।
- अगर जलन महसूस हो तो तुरंत धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
