Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
खूबसूरत दिखने के लिए आप इन ब्यूटी हैक्स को करें फॉलो
हर सुबह आपकी भी यही कहानी होती होगी। मेकअप किया या नहीं। सब एक बराबर। जल्दबाजी में कुछ होता या बहुत कुछ छूट जाता है। यदि आप तैयार होने में जो छूटा उसे पूरा करती हैं, तो आगे लेट हो जाती हैं। एक सर्वेक्षण के मुताबिक एक औसत महिला कामकाजी दिन भी अपने अपीयरेंस पर औसत 55 मिनट खर्च करती है। जानते हैं आपके लिए सुबह के घंटे मूल्यवान हैं। जानते हैं अपने सौंदर्य दिनचर्या को हाई-इफिशियंसी मोड में लाने के लिए इन युक्तियों पर विचार करें।

1. पूर्व रात्रि पर प्लान कर लें
अपनी चीजों को व्यवस्थित रखें। सुबह बहुत ज्यादा समय वस्तुओं को तलाशने में ही चला जाता है। आप पूर्व रात्रि को ही अगले दिन के लुक की योजना बना सकती हैं। इससे सुबह फैसले लेने में लगने वाला वक्त कम हो जाएगा।
2. माइक्रोफाइबर टॉवल का प्रयोग
नहाने के बाद माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल बाल पोंछने के लिए करें । नियमित टॉवल के मुकाबले यह ज्यादा जल्दी पानी सोखते हैं। अपने काम खत्म करें और इस टॉवेल को खोल दें। यह न केवल आपके ड्रायर से बाल सुखाने का वक्त आधा करते हैं बल्कि आपके बालों को लगने वाली उष्मा की मात्रा भी कम करते हैं।
3. बीबी क्रीम
रोजाना इस्तेमाल के लिए बनाए गए मनुष्यों के बनाए चमत्कारों में से एक है बीबी क्रीम। एसपीएफ युक्त क्रीम आपकी त्वचा को नमी देगी, कोमल बनाएगी, धूप से बचाएगी और चमकदार भी बनाएगी। इतने सारे फायदे एक साथ। अब कंसीलर, फाउंडेशन, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाने की जरूरत ही नहीं है।
4. क्विक फिक्स की तलाश करें
यदि आपका नेल पेंट टूट रहा है या सुबह बाल बहुत ज्यादा चिकने हो गए हैं तो नेल पेंट रीटचिंग या ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल जैसे क्विक फिक्स का इस्तेमाल करें। यदि आप नाखूनों पर पेंट लगाने बैठ गए या बालों को धोने लगें तो देर होना तय है।
5. मेकअप सबसे आखिर में करें
यह जल्दबाजी में या आधा-अधूरा हो सकता है, जिसे बाद में री-टच करने की आवश्यकता पड़े। हमारी जिंदगी की बेशकीमती मिनट इसमें लग जाएंगे।
6. सही हेयरकट कराएं
यदि आपका हेयरकट सही है तो आप अपने 30 मिनट रोज बचा सकती हैं! आपके बालों के प्रकार के हिसाब से लो-मेंटेनेंस वाली हेयरस्टाइल के लिए अपनी स्टाइलिस्ट से बात करें।
7. हटाएं गैर-जरूरी वस्तुओं के लिए समय
रोज-रोज गैरजरूरी त्वचा की देखभाल या ब्यूटी रेजिम से बचें जैसे आईब्रो प्लक करना, क्यूटिकल्स को क्लिप करना या एक्सफॉलिएटिंग। यह वीकेंड के लिए रख सकती हैं। गू्रमिंग के सारे काम पहले करें, ताकि लॉस्ट मूमेंट में कोई हड़बड़ाहट नहीं हो। और आप हमेशा टिट-फिट लगें।



Click it and Unblock the Notifications
