Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
पैंट सूट के साथ पहनें ये फुटवियर, दिखेंगी कमाल
आज के समय में फैशन में काफी बदलाव आए हैं। अब महिलाएं किसी ऑफिस मीटिंग में ही पैंट सूट स्टाइल नहीं करती हैं। बल्कि वह पार्टीज से लेकर केजुअल आउटिंग्स आदि में भी पैंट सूट पहनना काफी पसंद करती हैं। पिछले कुछ सालों में महिलाओं का क्रेज पैंट सूट के प्रति काफी बढ़ गया है। जिसके चलते आज कई तरह के प्रिंट्स से लेकर कलर, पैटर्न व डिजाइन में पैंट सूट अवेलेबल हैं।

इतना ही नहीं, पैंट सूट में अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जरूरी है कि आप पैंट सूट के साथ-साथ अपने फुटवियर पर भी अवश्य ध्यान दें। यूं तो पैंट सूट के साथ अमूमन शूज को ही स्टाइल किया जा सकता है। लेकिन आज के समय में कई डिफरेंट तरह के फुटवियर अवेलेबल हैं, जो डिफरेंट ओकेजन के लिए सही साबित हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फुटवियर ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पैंट सूट के साथ पेयर किया जा सकता है-
पहनें पम्पस
जब आप पैंट सूट स्टाइल कर रही हैं तो उसके साथ पम्पस आपको एक क्लासिक लुक देंगे। इस तरह के फुटवियर की खासियत यह है कि आप इसे पार्टी से लेकर ऑफिस लुक तक में आसानी से कैरी कर सकती है। यूं तो आप अपने पैंट सूट के कलर व पैटर्न को ध्यान में रखकर पम्पस चुन सकती हैं। लेकिन ब्लैक या न्यूड पम्पस किसी के साथ भी आसानी से कैरी किए जा सकते हैं।
स्नीकर्स करें स्टाइल
अगर आप पैंट सूट में एक कंफर्टेबल लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में उसके साथ स्नीकर्स भी पेयर किए जा सकते हैं। यह देखने में जितने ट्रेंडी और स्टाइलिश लगते हैं, उतना ही कंफर्टेबल भी होते हैं। आप चाहे किसी भी कलर के पैंट सूट को स्टाइल करें, उसके साथ व्हाइट स्नीकर्स आपके लुक को और भी खास बनाएंगे। आउटिंग के दौरान अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप पैंट सूट के साथ स्नीकर्स स्टाइल करें।
पहनें हील्स
अक्सर महिलाएं साड़ी, सूट या फिर गाउन आदि के साथ हील्स पहनना पसंद करती हैं। जबकि यह एक बेहद ही वर्सेटाइल फुटवियर है और हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। भले ही आप पैंट सूट स्टाइल कर रही हों। आप उसके साथ भी हील्स पहन सकती हैं। इसमें आप अपने कंफर्ट व स्टाइल ऑप्शन को ध्यान में रखते हुए पेंसिल हील्स से लेकर ब्लॉक हील्स तक के ऑप्शन को चुन सकती हैं।
पहनें लोफर्स
अगर आप हील्स का एक बेहतरीन विकल्प ढूंढ रही हैं तो ऐसे में आप पैंट सूट के साथ लोफर्स भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप ऑफिस में पैंट सूट पहन रही हैं तो ऐसे में हील्स पहनना आपके पैरों को परेशान कर सकता है। ऐसे में लोफर्स ना केवल आपके स्टाइल को एन्हॉन्स करेंगे, बल्कि आपको पूरा दिन कंफर्टेबल भी फील करवाएंगे। एक क्लासिक लुक के लिए आप लेदर के ब्लैक या ब्राउन लोफर्स को पैंट सूट के साथ स्टाइल करें।
पहनें स्ट्रैपी पम्पस
अक्सर हम पैंट सूट के साथ या तो पम्पस स्टाइल करते हैं या फिर स्ट्रैपी हील्स पहनते हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों के कॉम्बिनेशन को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में स्ट्रैपी पम्पस को स्टाइल करने पर विचार करें। पम्पस स्टाइल में इन फुटवियर में स्ट्रैप्स को भी शामिल किया जाता है, जो आपके लुक को बेहद ही स्टाइलिश बनाता है।
बूट्स को करें स्टाइल
अगर आप बदलते मौसम में पैंट सूट पहन रही हैं तो ऐसे में बूट्स पहनना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। बूट्स ना केवल पैंट सूट में आपके लुक को एक ट्विस्ट देते हैं, बल्कि यह बेहद ही कंफर्टेबल भी होते हैं। साथ ही साथ, आपके पैरों को गर्म रखने में भी मदद करते हैं। आप अपने पैंट सूट के कलर को ध्यान में रखते हुए ब्लैक, ब्राउन या रेड आदि पॉलिश्ड बूट्स को स्टाइल करें। यकीनन इससे आपका लुक काफी अलग व स्टाइलिश नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
