Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Year Ender 2022: सीरम से ग्राफिक आईलाइनर तक ये रहे साल 2022 के ब्यूटी ट्रेंड्स

साल 2022 खत्म होने वाला है। हर साल की तरह इस साल भी कई नए फैशन, ब्यूटी ट्रेंड्स शुरू हुए और खत्म भी हो गए। लेकिन कई ट्रेंड्स ऐसे भी बनें, जिन्हें आने वाले नए साल 2023 में भी अपने ब्यूटी रूटिन में शामिल कर सकते हैं। हमने आपके लिए 2022 के कुछ ब्यूटी ट्रेंड्स की लिस्ट तैयार की है। तो आइए देखते हैं 2022 के स्किनकेयर और मेकअप ट्रेंड्स, जिसे आगे भी अपने ब्यूटी केयर में शामिल किया जा सकता है।
मैचिंग मेकअप
अक्सर लोग अपने आउटफिट्स के विपरित ही मेकअप करना पसंद करते हैं। लेकिन इस साल आउटफिट्स के साथ ट्विनिंग आई मेकअप और लि्स के साथ मैचिंग आई मेकअप ने काफी ट्रेंड किया। लेकिन अब नया साल आने वाला है, देखना होगा की ये ट्रेंड साल 2023 में भी लोगों की पसंद बनता है, या नहीं।
लिप ग्लॉस
साल 2022 में रेट्रो ट्रेंड्स काफी तेजी से ट्रेंड में आया। ऐसे में एक बार फिर लिप ग्लॉस ने लड़कियों के मेकअप पाउच में अपनी जगह बना ली है। इस साल हर लड़की अपने लिप केयर में लिप ग्लॉस को पहली प्राथमिकता देती नजर आई।
सीरम
2022 में सीरम का यूज महिलाओं की पहली पंसद रहा। स्किन को ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल से बचाने और आपके स्किन की देखभाल करने में सीरम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन सी से लेकर ग्लाइकोलिक एसिड, हर साल नए रूप में ये आपके ब्यूटी केयर बेग का हिस्सा रहा है। और 2023 में भी आपके स्किन की देखभाल करने वाला है।
ग्राफिक आईलाइनर
इस साल हमने आईलाइनर के फैशन में भी काफी बदलाव होते देखा है। जिसमें ग्राफिक आईलाइनर ने महिलाओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। फिशटेल आईलाइनर से लेकर एरो आईलाइनर तक, 2022 ड्रेमेटिक आंखों के बारे में रहा है। साल 2022 में कलरफुल आईलाइनर से लेकर ग्राफिक्स आईलाइनर हमारी आंखों से खेलने का मौका दिया है।
बैंग्स
हर साल हेयर ट्रेंड्स बदलते रहते हैं। जो ट्रेंड इस साल चल रहा है वो आने वाले साल में बना रहने वाला है या नहीं ये कहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन इस साल बॉलीवुड से लेकर हिंदी टेलीविजन एक्ट्रेस बैंग्स हेयर स्टाइल को कैरी करते दिखी।
विनील लिप्स
विनील लिप्स, लिप ग्लॉस के बिना चमकदार या मैट फिनिश के साथ लिक्विड लिपस्टिक के इस्तेमाल करने के बारे में हैं। साल 2022 में, हमने लाल और बरगंडी के रंगों में कई विनाइल लिपस्टिक का वेलकम किया गया।
साल 2022 खत्म होने वाला है, इस साल हमने कई ब्यूटी ट्रेंड देखें। लेकिन अब साल 2023 में ये देखना है कि ये ट्रेंड्स आगे भी अपनी पहुंच बरकरार रखते हैं। या फिर ब्यूटी वर्ल्ड में कुछ अलग ही ट्रेंड सेट होता है।



Click it and Unblock the Notifications
