Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Hair Care Tips: स्कैल्प पर लगाएं लहसुन और प्याज का तेल, मखमल जैसे हो जाएंगे बाल
बाल हम सभी के व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे बहुत ही केयर की जरूरत होती है। इसी कारण कई लोग अपने ब्यूटी केयर में बालों की देखभाल भी जरूर शामिल करते हैं। पानी, प्रदूषण के साथ हीटवेव बालों को नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ेते हैं।
अलग-अलग बालों की समस्याओं के लिए अलग-अलग समाधान की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको एक खास प्याज और लहसुन की होम रेमेडी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने बालों से जुड़ी समस्या को दूर कर सॉफ्ट और हेल्दी हेल्दी बाल पा सकते हैं।

लहसुन और प्याज के तेल को अक्सर स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट के रूप में देखा जाता है। इन दोनों तेलों में सल्फर होता है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह बालों के विकास और मजबूती को बढ़ाने में मदद करता है।
बालों के लिए प्याज - लहसुन तेल की रेसिपी
सामग्री-
* लहसुन की कलियां - 2 से 3
* प्याज - 1 मीडियम साइज
* नारियल का तेल या जैतून का तेल - आधा कप
तेल बनाने की विधि
1. इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन और प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. इसके बाद एक छोटे सॉस पैन में, तेल को धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें।
3. अब गर्म तेल में लहसुन और प्याज के टुकड़ों को डाल दें।
4. इस मिश्रण को चलाएं और धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकने दें।
5. जब ये अच्छे से पक जाए तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
6. मिश्रण के ठंडा होने के बाद लहसुन और प्याज के टुकड़ों को छन्नी की मदद से छान लें और तेल को अलग कर लें।
7. आप इस तेल को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।
इस्तेमाल का तरीका
लहसुन और प्याज के तेल का उपयोग करने के लिए, तेल को अपने स्कैल्प पर थोड़ी मात्रा में लगाएं और हल्के हाथों से अपने स्कैल्प पर मसाज करें। अच्छे रिजल्ट के लिए कम से कम 30 मिनट या रात भर के लिए इस तेल को अपने बालों में लगाकर छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी और शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। इस तेल का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।
बालो के लिए लहसुन-प्याज तेल के फायदे
1. बालों के विकास में मददगार
लहसुन और प्याज दोनों में सल्फर होता है जो बालों में केराटिन के उत्पादन के लिए बहुत जरूरी है। स्कैल्प में लहसुन और प्याज के तेल की मालिश करने से बालों के रोम में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
2. बालों को करें मजबूत
लहसुन और प्याज के तेल में सल्फर कंपाउंड बालों की लटों को मजबूत करने और टूटने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे आपको घने और स्वस्थ बाल मिल सकते हैं।
3. डैंड्रफ से छुटकारा
लहसुन और प्याज में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्कैल्प के संक्रमण और रूसी से लड़ने में मदद कर सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकने में भी मददगार है।
4. बालों की बढ़ाए चमक
लहसुन और प्याज का तेल बालों को मॉइस्चराइज़ और पोषण देने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट और चमकदार बन सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
