Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
Glass Skin Cream Remedies: कोरियन महिलाओं की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन, घर पर बनाएं ये ग्लास स्किन क्रीम
ग्लास जैसी ग्लोइंग स्किन किसे अच्छी नहीं लगती है। आज के समय में के-ड्रामा को लेकर महिलाओं और लड़कियों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। ग्लास स्किन को एक स्पष्ट रंग, चिकनी बनावट और मोटी स्किन के रूप में देखा जाता है।
घर पर ग्लास स्किन पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। भारत में प्राचीन समय से होम रेमेडीज पर लोग काफी निर्भर रहते हैं। आज हम आपको एक होम रेमेडी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप घर पर ही ग्लास स्किन पाने के लिए ये क्रिम तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर इसे तैयार करने के इस आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं-

ग्लास स्किन क्रीम बनाने की रेसिपी
सामग्री
* एलोवेरा जेल - आधा कप
* जोजोबा ऑयल - 2 बड़े चम्मच
* वेजिटेबल ग्लिसरीन - 1 बड़ा चम्मच
* गुलाब जल - 1 बड़ा चम्मच
* विटामिन ई ऑयल - 1 चम्मच
* एसेंशियल ऑयल - 5 से 10 बूंदें
क्रीम तैयार करने की विधि
1. ग्लास स्किन क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें एलोवेरा जेल, जोजोबा ऑयल, वेजिटेबल ग्लिसरीन और गुलाब जल डालकर मिला लें।
2. इसके बाद इस मिश्रण में विटामिन ई ऑयल और एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
3. आपकी ग्लास स्किन क्रीम तैयार है इसे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में रखकर किसी ड्राई प्लेस पर स्टोर कर दें।
कैसे करें इस्तेमाल
1. ग्लास स्किन क्रीम का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे पर कम मात्रा में क्रीम लगाएं।
2. अब अपनी स्किन को हल्के हाथों से मसाज करें।
3. आप इस क्रीम को सोने से कुछ मिनट पहले अपनी त्वचा में सोखने दें।
क्रीम का फायदा
इस ग्लास स्किन क्रीम में मौजूद एलोवेरा जेल आपकी स्किन को हाइड्रेटिंग और रिलेक्स रखने में मदद करता है। जोजोबा ऑयल और वेजिटेबल ग्लिसरीन स्किन को मॉइस्चराइज़ और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है, जबकि गुलाब जल स्किन के पीएच को टोन और संतुलित करने में मदद करता है। विटामिन ई ऑयल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। इस क्रीम में अपने पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को जोड़ने से आपकी स्किन पर होने वाले सूजन से राहत मिलेगी।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
