Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शादी में दिखना चाहते हैं हैंडसम और हॉट, इस तरह मेकअप कर पाएं एक्ट्रेक्टिव लुक
पहले के समय में माना जाता था कि मेकअप सिर्फ महिलाओं के लिए है, लेकिन अब जमाना बदल गया है महिलाओं के साथ पुरुष भी किसी शादी पार्टी में जाने से पहले ग्रूमिंग और मेकअप पर ध्यान देते हैं। एक्ट्रेक्टिव दिखने और स्किन केयर के लिए पुरुष भी मेकअप का सहारा लेते हैं।
अगर आप भी शादी या किसी फैमिली फंक्शन में हॉट और हैंडसम दिखना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप भी थोड़ा मेकअप करें। ऐसे में अगर आप भी परफेक्ट लुक चाहते हैं तो फ्रिक न करें आज हम पुरुषों के मेकअप के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसके बाद आप भी शादी पार्टी में अपने लुक्स के कारण छा जाएंगे।

पुरुषों के लिए शादी के मेकअप टिप्स
1. मॉइस्चराइज़ करें
पुरुषों की स्किन भले ही महिलाओं से अलग होती है, लेकिन फिर भी उसे मॉइस्चराइजेशन की जरूरत होती है। इसलिए आप खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिजिए और अपनी स्किन को मॉइस्चराइज जरूर करें। पुरुष अपने चेहरे पर कोई भी मेकअप अप्लाई करने से पहले मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपकी स्किन चमकदार बनती है।
2. सही फाउंडेशन चुनें
पुरुषों को मेकअप करने का अनुभव नहीं होता है, ऐसे में उनके लिए कौन सा फाउंडेशन सही है ये चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी स्किन के लिए ऐसा फाउंडेशन चुनना है जो आपकी स्किन टोन के सबसे करीब हो। ऐसे फाउंडेशन का चुनाव न करें जो आपकी स्किन टोन के दो शेड ज्यादा या कम हो। फिर इसे अपने फेस पर अप्लाई करें।
3. नो-शेव लुक के लिए जा रहे हैं?
अपनी दाढ़ी का बहुत ध्यान रखें, क्योंकि यह आपके लुक को परफेक्ट लगाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आपकी हैवी दाढ़ी है तो उसे अच्छे से सेट करना ना भूले। वहीं कुछ लड़कों को कम दाढ़ी आते हैं ऐसे में वो क्लीन शेव रख सकते हैं।
4. आई मेकअप
महिलाओं की तरह पुरुषों को भी अपने आई मेकअप पर फोकस करना चाहिए। लेकिन हम आपको महिलाओं की तरह आई शैडो या काजल लाइनर लगाने की सलाह नहीं देते हैं। बल्कि आप अपनी आंखों के डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए फाउंडेशन और पाउडर का इस्तेमाल करें।
5. होंठ
पुरुषों के होंठ महिलाओं के मुकाबले थोड़े रूखे हो सकते हैं। ऐसे में आप लिप बाम का इस्तेमाल जरूर करें। कुछ पुरुषों के लिप्स नेचुरल रेड होते हैं जो महिलाओं को काफी एक्ट्रेक्टिव लगते हैं। लेकिन अगर आपके लिप्स रेड नहीं है तो आप उन्हे रेडनेस देने के लिए ऐसे लिप बाम का चुनाव करें जो आपके लिप्स को नेचुरल रेड कलर दे सकें।



Click it and Unblock the Notifications
