Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
गंजेपन का शिकार होने से पहले बचा लें अपने टूटते बालों की जान, इस चमत्कारी लेप से बालों को मिलेगा जीवनदान
बालों के झड़ने या टूटने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जेनेटिक, हार्मोनल बदलाव, पोषण संबंधी कमियां, कुछ चिकित्सीय स्थितियां, तनाव और बालों सही देखभाल न करना शामिल है। रोजाना एक निश्चित मात्रा में बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन अत्यधिक बाल झड़ना चिंता का विषय बन सकता है।
बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए आप कई तरह के उपायों को अजमा सकते हैं। इन्हें उपायों में एक उपाय आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस हेयर मास्क को आप घर में मौजूद चीजों से ही तैयार कर सकते हैं। शहद का ये हेयर मास्क आपके बालों के लिए एक पौष्टिक और मॉइस्चराइजिंग के रूप में काम करेगा।

झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क -
सामग्री -
* शहद - 2 बड़े चम्मच
* एलोवेरा जेल - 2 बड़े चम्मच
* नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
* नींबू का रस - एक चम्मच
मास्क बनाने की विधि -
1. हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में शहद, एलोवेरा जेल, पिघला हुआ नारियल का तेल और नींबू का रस डालकर मिला लें।
2. इसके बाद सभी सामग्री को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए।

बालों में हेयर मास्क लगने की तरीका -
1. मास्क लगाने से पहले अपने बालों को पानी से हल्का गिला कर लें। आप चाहे तो हेयर वॉश करने के बाद भी इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. बालों में हेयर मास्क लगाने के लिए उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।
3. अब अपने बालों को समान रूप से कोट करें। मास्क को जड़ों से सिरों तक लगाना शुरू करें।
4. एक बार जब आपके बाल पूरी तरह से मास्क से ढक जाएं, तो कुछ मिनट के लिए अपने स्कैल्प को धीरे-धीरे मसाज करें।
5. मसाज करने से आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। मालिश करने के बाद, अपने बालों को शावर कैप से ढक लें या गर्मी का प्रभाव पैदा करने के लिए इसे गर्म तौलिये में लपेटें।
6. आधे से एक घंटे के लिए बालों पर ये हेयर मास्क लगा रहने दें ताकि ये आपके बालों पर अच्छे से काम कर सके।
7. मास्क को हटाने के लिए अपने बालों को हल्के गुनगुने पानी से धोएं और हमेशा की तरह अपने बालों पर शैंपू और कंडीशनर लगाएं।

हेयर मास्क का बेनिफिट
शहद, नारियल के तेल, एलोवेरा और नींबू से तैयार यह हेयर मास्क आपके बालों को मॉइस्चराइज़ और पोषण देने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं इसकी मदद से आपके बालों की चमक भी बढ़ सकती है और हेयर ड्राईनेस से भी छुटकारा मिलेगा। शहद बालों में नमी को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए एक ह्यूमेक्टेंट के रूप में काम करता है। एलोवेरा में एंजाइम होते हैं जो हेल्दी हेयर के विकास को बढ़ावा देते हैं और स्कैल्प को आराम देते हैं। नारियल का तेल गहराई से आपके बालों को मॉइस्चराइज करते हैं और बालों से प्रोटीन के नुकसान को रोकने में मदद करता है। नींबू का रस स्कैल्प को साफ करने और बालों में चमक लाने में मदद कर सकता है।
नोट: अपने बालों मे इस हेयर मास्क को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें। ताकि अगर आपको इसमें मौजूद किसी भी सामग्री से एलर्जी हो तो आपके बालों को नुकसान न हो। अगर आपको इस मास्क के इस्तेमाल से बालों में किसी तरह की जलन या बेचैनी का अनुभव हो तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
