Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लगाएं ये नेचुरल ऑयल, घर में रखी चीजों से करें तैयार
गर्मी हो या फिर सर्दी का मौसम बालों की समस्या हमेशा बनी रहती है। कभी पसीने के कारण बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है, तो कभी ठंड के मौसम में बाल ड्राई होकर टूटने लगते हैं। बालों के पतले होने के पीछे भी कई कारण होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा नुस्खा लेकर आए हैं जो नेचुरल और आपके बालें को लिए काफी फायदेमंद है।

नेचुरल हेयर ऑयल रेसिपी
* नारियल का तेल - 2 चम्मच
* सरसों का तेल - 2 चम्मच
* एलोवेरा - आधा कप
* आंवला - 1
* कलौंजी - एक चम्मच
* प्याज - आधा (कटा हुआ )
* मेथी दाना - एक चम्मच
* करी पत्ता - 5 से 6 पत्तियां

बनाने की विधि -
1. बालों के लिए इस नेचुरल हेयर ऑयल को बनाने के लिए आप सबसे पहले गैस जलाकर उस पर बर्तन चढ़ाएं और उसमें बराबर मात्रा में नारियल का तेल और सरसों का तेल डाले।
2. इसके बाद एलोवेरा को बारीक काटकर तकरीबन आधा कप भरकर इस तेल में डाल दें।
3. अब आंवले, प्याज और करी पत्ते को काट कर तेल में डालकर मिला दें।
4. अब गर्म तेल में एक चम्मच मेथी दाना और एक चम्मच कलौंजी डालकर मिला दें।
5. इस तेल को 15 मिनट तक अच्छे से उबालें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
6. जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे छानकर कटोरी में निकाल लें।
तेल को बालों में लगाने का तरीका -
1. तेल को अपने बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगा लें।
2. फिर थोड़ी देर के बाद अपनी उंगलियों से स्कैल्प में मसाज करके सो जाएं।
3. सुबह उठकर शैंपू लगाकर अपने बालों को धो लें।
4. हफ्ते में 2 दिन इस तेल का इस्तेमाल अपने बालों पर करे। कुछ ही समय में आपको असर नजर आ जाएगा।
नोट: बालों में इस तेल को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि अगर इसमें मौजूद किसी चीज से आपको एलर्जी हो तो इसे लगाने से परहेज करें। अगर आपको बालों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से एक बार सलाह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
