Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Hair Care Tips: कम उम्र में सफेद बालों से हो गए हैं परेशान, दादी-नानी के इस नुस्खे से पाएं नेचुरल ब्लैक हेयर
बालों की समस्याओं का अनुभव करना आज के समय में बहुत ही आम बात हो गई है। धूल और प्रदूषण जैसे बाहरी कारक, टेंशन, डिप्रेशन जैसी लाइफस्टाइल समस्याओं के कारण बाल अनहेल्दी हो जाते हैं। बालों के झड़ने से लेकर बार-बार दोमुंहे बालों तक, हमारे बालों का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता है।
ऐसे में हमें अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए सक्रिय रूप में काम करने की जरूरत है। आप हेयर प्रॉब्लम की समस्या से निपटने के लिए मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट के स्थान पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेचुरल चीजों से बाल न सिर्फ झड़ने से बचते हैं बल्कि हेल्दी भी रहते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए दादी-नानी के जमाने का एक नुस्खा लेकर आए हैं जिसकी मदद से आपको न सिर्फ झड़ते और टूटते बालों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आपके बाल घने, काले और सॉफ्ट भी रहेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं मेथी के बीज और करी पत्ते की, जो हमारे किचन में आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं करी पत्ते और मेथी दाने के हेयर बेनिफिट्स के बारे में...
करी पत्ता और मेथी दाना हेयर मास्क बनाने की विधि
1. हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक मुट्ठी मेथी दाना रात भर पानी में भिगो कर रख दें।
2. इसके बाद एक ब्लेंडर में, भिगोए हुए मेथी दाना को मुट्ठी भर ताज़े करी पत्तों के साथ मिलाकर ब्लेड कर लें।
3. अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल कर तब तक फेंटें जब तक यह एक चिकना पेस्ट न बन जाए।
4. इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
5. लगभग 30 मिनट के बाद अपने बालों को शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें।

करी पत्ता और मेथी दाना हेयर मास्क के फायदे -
1. बालों के विकास के लिए बेहतर
करी पत्ते और मेथी दाना में ऐसे गुण होते हैं जो बालों के रोम को उत्तेजित कर सकते हैं और बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। इनमें आवश्यक पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और खनिज, जो स्कैल्प को पोषण देते हैं और स्वस्थ बालों के विकास में मदद करते हैं।
2. बालों के झड़ने की समस्या करें कम
करी पत्ते और मेथी दाना से बना हेयर मास्क बालों के झड़ने की समस्या को कम करने और बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है। इन सामग्रियों का पारंपरिक रूप से बालों के रोम को मजबूत करने, टूटने को कम करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

3. मॉइस्चराइजर के रूप में करता है काम
करी पत्ते और मेथी दाना दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मदद कर सकते हैं, बालों के ड्राईनेस को कम कर सकता है और बालों को मुलायम, चिकना बना सकता है।
4. डैंड्रफ और स्कैल्प की समस्याओं को करें कंट्रोल
कढ़ी पत्ते और मेथी दाना में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण डैंड्रफ से निपटने और स्कैल्प की जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। हेयर मास्क का नियमित उपयोग स्कैल्प की स्थिति को नियंत्रित करने, खुजली को कम करने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
नोट: इस हेयर मास्क को इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप पहले इसका पैच टेस्ट कर लें ताकि अगर आपको किसी तरह की एलर्जी हो तो आप किसी दुष्परिणाम से बच सकें। अगर आपको किसी तरह की समस्या है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
