Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hair Care Tips: सिल्की और हाइड्रेटिंग बाल चाहिए झटपट बनाएं भिंडी का हेयर मास्क, घर बैठे पाएं सैलून जैसा लुक
Hair Care Tips: हर महिला की चाहत होती है कि उसके लंबे-घने बाल हों, इसके लिए वो हजारों रुपये खर्च कर देती हैं। गर्मियों में बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए हो जाते हैं। महंगे हेयर स्पा और केमिकल ट्रीटमेंट के बजाय अगर आप घकर पर कोई नेचुरल उपाय अपनाना चाहती हैं तो भिंडी (Okra) से बना हेयर मास्क आपके लिए बेस्ट हो सकता है। भिंडी में मौजूद नेचुरल स्लाइम और पोषक तत्व बालों को मॉइस्चराइज़ करने, झड़ने से रोकने और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बिना खर्च के घर में पाएं सैलुन जैसा लुक वो भी मिनटों में।
भिंडी हेयर मास्क के फायदे
भिंडी तो हर किसी के घर में आती ही है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और शरीर के लिए हेल्दी भी होती है। इसके अलावा भिंडी में मौजूद तत्व रूखे और बेजान बालों के लिए बहुत उपयोगी हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में नैचुरल चमक आती है। रूखेपन और दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है। डैंड्रफ से राहत मिलती है। हेयर फॉल को रोकता है। बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

भिंडी हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
भिंडी - 7-8 मध्यम आकार की
पानी - 1 कप
एलोवेरा जेल - 2 टेबलस्पून
नारियल तेल - 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
विटामिन E कैप्सूल - 1 (वैकल्पिक)
भिंडी हेयर मास्क बनाने की विधि
1. भिंडी को धोकर बारीक काट लें और 1 कप पानी में 10-15 मिनट तक उबालें।
2. जब पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तो गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें। फिर इसे छान लें।
3. छने हुए भिंडी जेल में एलोवेरा जेल, नारियल तेल और विटामिन E कैप्सूल मिलाएं।
4. सारी सामग्री को अच्छी तरह फेंटें, ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए।

भिंडी का हेयर मास्क कैसे लगाएं
- बालों को हल्का गीला कर लें।
- इस मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लेंथ तक लगाएं।
30-45 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
- गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को धो लें।
- सप्ताह में 1 बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।
- मास्क लगाने के बाद किसी तरह की हीटिंग टूल (ड्रायर, स्ट्रेटनर) का इस्तेमाल न करें।
- इसे फ्रिज में 1 हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
