Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Hair Care Tips: झड़ते और टूटते बालों की समस्या से पाना है छुटकारा, इस्तेमाल करें ये कैमेलिया ऑयल
सरसों की तेल की तरह ही कैमेलिया तेल भी आपके हेल्थ के लिए जाना जाता है। कैमेलिया ऑयल को टी सीड ऑयल नाम से भी जाना जाता है। इस तेल को चाय के बीज से तैयार किया जाता है। इस तेल में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं।
कैमेलिया ऑयल आपके स्किन के साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जापान की अधिकतर महिलाएं अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए इस तेल का उपयोग करती हैं। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कैमेलिया ऑयल से मिलने वाले हेयर बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

कैमेलिया हेयर ऑयल बेनिफिट्स
1. बालों के लिए मॉइस्चराइजर
कैमेलिया का तेल बालों के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। यह आसानी से आपके बालों में अब्जॉर्ब हो जाता है, जिस कारण ये तेल आपके स्कैल्प की गहराई तक जाता है। जिससे आपके बालों को ड्राईनेस, डैमेज होने से बचाता है और मॉइस्चराइज भी करता है।
2. बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए मददगार
कैमेलिया का तेल विटामिन ए, बी, सी और ई के साथ-साथ जरूरी फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व बालों के रोम को पोषण देने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।
3. बालों को दें मजबूती
कैमेलिया के तेल में ओलिक एसिड की उच्च मात्रा में शामिल होत है जो बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने में मदद करता है। कैमेलिया ऑयल में स्क्वालेन भी होता है जो एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है, जिसके कारण आपके बालों को किसी भी तरह का नुकसान होने से बचाता है।
4. डैंड्रफ रोकने में मददगार
कैमेलिया ऑयल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और स्कैल्प की अन्य स्थितियों को रोकने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
