Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हेयर ग्रोथ के लिए रोजाना करें पृथ्वी मुद्रा, जानिए इसे करने का सही तरीका
भारत में योग मुद्रा का इतिहास सालों पुराना है। हमारे हाथों की मुद्रा शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने के लिए प्राचीन समय से किया जा रहा है। इन्हीं हस्त मुद्राओं में से एक है पृथ्वी मुद्रा। पृथ्वी मुद्रा को 'पृथ्वी का इशारा' भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह मुद्रा पृथ्वी के तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है और हड्डियों, नाखूनों अन्य आंतरिक अंगों के साथ बालों से भी जुड़ा है।
पृथ्वी मुद्रा हमारे बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ अन्य कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। न्यूट्रीनिस्ट डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया के मुताबिक, "पृथ्वी मुद्रा हमारे शरीर में पृथ्वी तत्व को संतुलित करती है, जिसे अनामिका द्वारा दर्शाया जाता है। पृथ्वी तत्व का हमारे स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण महत्व है, क्योंकि यह शरीर में टिशू, मिनरल्स और विटामिनों के लिए जिम्मेदार है। इसलिए, यह मुद्रा बालों, हड्डियों, मांसपेशियों, नाखूनों, टेंडन, आंतरिक अंगों और स्किन पर काम करने वाली किसी भी उपचार पद्धति का तरीका हो सकता है।"

पृथ्वी मुद्रा शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से, शक्ति, स्थिरता, धीरज और सहनशक्ति बनाने में मदद कर सकता है। यह दो तत्वों के अंदर संतुलन बनाने का काम करती है। पृथ्वी मुद्रा योग एक आसान और प्रभावी योग मुद्रा है जिसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है जो लंबे समय तक आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इस मुद्रा को ऐसे लोग अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं-
* बालों के झड़ने से पीड़ित लोग।
* समय से पहले सफेद बाल होने वाले लोग।
* जिन लोगों के बालों की गुणवत्ता पोषक तत्वों की कमी या हार्मोनल असंतुलन के कारण खराब होती है।
* जिन लोगों के बाल केमिकल-आधारित उपचारों और हेयर कलर के ज्यादा उपयोग के कारण कमजोर और फीके पड़ गए हैं।
पृथ्वी मुद्रा करने का तरीका -
1. पृथ्वी मुद्रा करने के लिए आराम से पीठ सीधी करके और हाथों को घुटनों पर रखकर बैठ जाएं।
2. इसके बाद अपनी अनामिका के फ्रंट एंड को अपने अंगूठे के फ्रंट एंड से छुए।
3. अब अन्य तीन अंगुलियों को सीधा रखें।
4. इस मुद्रा को अपने दोनों हाथों से करें।
आप पृथ्वी मुद्रा का अभ्यास दिन में दो से तीन बार 20 से 25 मिनट तक कर सकते हैं। यह याद रखना जरूरी है कि यह मुद्रा चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है। अगर आप बालों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो उचित निदान और उपचार के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
