Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
नीम के साथ मिलाकर बालों में लगाएं ये एक चीज, दोमुंहे से लेकर हेयर फॉल की समस्या होगी दूर
गर्मी हो या सर्दी हर तरह के मौसम में बालों पर सबसे पहले असर नजर आने लगते हैं। कई बार बालों का टूटना, झड़ना, गिरना, डैंड्रफ जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन थोड़ी केयर के साथ हम अपने बालों को डैमेज होने से रोक सकते हैं।
डैंड्रफ, बालों का झड़ना और बालों का टूटना अनहेल्दी बालों का संकेत है। लेकिन किसी भी मौसम में बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए आप हल्दी और नीम के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों ही सामग्री आपके बालों को मजबूत करने के साथ उन्हें हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

नीम-हल्दी हेयर मास्क बनाने का तरीका
सामग्री -
* नीम की डंठल - 5
* हल्दी - एक छोटी चम्मच
* नींब का रस - एक चम्मच
हेयर मास्क बनाने की विधि
1. नीम और हल्दी का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले नीम को ब्लेंड करके एक पेस्ट तैयार कर लें।
2. इसके बाद इसमें हल्दी और नींबू डालकर मिक्स कर लें।
3. अब अपने बालों को थोड़े पानी से गीला करके पेस्ट को अपने बालों पर अप्लाई करें।
4. बालों में इस मास्क को लगाने के बाद स्कैल्प की मालिश करें।
5. आधे घंटे बाद अपने बालों को पानी और शैंपू से धो लें।
6. अच्छे रिजल्ट के लिए इस हेयर मास्क को हफ्ते में 2 बार अपने बालों में इस्तेमाल करें।
नीम-हल्दी हेयर मास्क का फायदा
1. डैंड्रफ
इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो सकती है। यह हेयर मास्क बालों से डैंड्रफ को पूरी तरह खत्म करने में मदद करता है। नीम हल्दी हेयर मास्क आपके स्कैल्प से किसी भी तरह के संक्रमण को दूर करने का काम करता है।
2. खुजली
नीम हल्दी हेयर मास्क स्कैल्प की खुजली को पूरी तरह से दूर करती है। कई लोगों को स्कैल्प में खुजली होती है जो डैंड्रफ न होने पर भी नहीं जाती है। लेकिन यह मिश्रण आपको स्कैल्प से खुजली खत्म करने में मदद करेगा।
3. बालों की ग्रोथ बढ़ाएं
बालों के विकास को बढ़ावा देने और बालों के फंगल इंफेक्शन को रोकने के लिए नीम हल्दी हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मास्क आपके बालों के स्वास्थ्य और मजबूती को बढ़ाकर आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
4. दोमुंहे बालों से छुटकारा
दोमुंहे बालों के कारण भी अक्सर बाल डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में नीम और हल्दी का हेयर मास्क आपके बालों से दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
