Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Hair Dandruff Home Remedies: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल
मार्केट में मिलने वाले एंटी डैंड्रफ शैंपू में कई तरह के कैमिकल मिले होते हैं जो आपके बालों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। ऐसे में बालों से डैंड्रफ को क्लीन करने के लिए नीम के तेल का उपयोग एक सुरक्षित और नेचुरल तरीका है। नीम का तेल आपके बालों से डैंड्रफ को साफ करने और उसे रोकने में काफी मददगार है।
नीम के तेल के एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ के इलाज में मदद कर सकते हैं। यह डैंड्रफ पैदा करने वाले कवक के खिलाफ भी प्रभावी ढंग से काम करते है। इतना ही नहीं स्कैल्प की सूजन को कम करने में भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप नीम ऑयल का किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. नीम ऑयल और एप्पल विनेगर
सामग्री
* नीम ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
* एप्पल विनेगर - 2 बड़े चम्मच
इस्तेमाल का तरीका
स्कैल्प से डैंड्रफ क्लीन करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा चम्मच नीम ऑयल में 2 बड़े चम्मच एप्पल विनेगर मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। अपने सिर के चारों ओर एक तौलिया लपेटें या शॉवर कैप पहनें। लगभग 20 से 25 मिनट अपने बालों को ऐसे ही छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को साफ कर लें।
2. नीम ऑयल शैम्पू
सामग्री
* नीम ऑयल - आधा चम्मच
* रेगुलर शैंपू
इस्तेमाल का तरीका
अपने रेगुलर शैंपू की बोतल में नीम का ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद अपने इस शैंपू को मसाज करके अपने बालों को क्लीन करें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक बार इस शैम्पू का इस्तेमाल करें।
3. नीम और जैतून ऑयल
सामग्री
* जैतून ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
* नीम ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
यूज का तरीका
सबसे पहले जैतून और नीम के तेल को एक साथ मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। अब अपने सिर के चारों ओर एक तौलिया लपेटें या शॉवर कैप पहनें और फिर 20 से 25 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।
4. नीम ऑयल के साथ जड़ी बूटियों का मिश्रण
सामग्री
* नीम ऑयल - 5 से 7 बूंद
* तुलसी के पत्ते
* भृंगराज पाउडर - 1 चम्मच
* शिकाकाई पाउडर - 1 छोटा चम्मच
* मेथी पाउडर - 1 चम्मच
प्रयोग की प्रक्रिया
ऊपर बताई गई सभी समानों को एक बाउल में मिला दें। इसके बाद इसे अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगा लें। आधे घंटे के बाद अपने बालों को शैंपू से साफ कर लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
