Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
क्या आप ग्रूमिंग के लिए हेयर रिमूवल के ये तरीके अपनाती हैं?
आप चाहती हैं हमेशा टिप-टॉप लगें। इसके लिए ब्रांड पहना जरूरी नहीं। आप लोकल हेड टू टो गेटअप में भी सबसे सुंदर लग सकती हैं। इसके लिए कॉन्फिडेंस और ग्रूमिंग बहुत जरूरी है। बता दें कॉन्फिडेंस तभी आएगा जब आपकी ओवर ऑल गेटअप में कोई कमी नहीं हो। इसमें बेसिक ग्रूमिंग अहम है। इस ग्रूमिंग में बात करते हैं हेयर रिमूवल के टेंपरेरी, पर असरदार तरीकों की।

1 थ्रेडिंग
अपर लिप फोर-हेड और आए-ब्रो के लिए थ्रेडिंग सबसे प्रचलित तरीका है। इसमें दर्द भी कम होता है और स्किन को कोई ख़ास नुकसान भी नहीं पहुंचता। हालांकि कुछ ही दिनों मे ग्रोथ शुरू हो जाती है और आपको बार बार थ्रेडिंग के लिए पार्लर जाना पड़ता है।
2 रेज़र
हेयर रिमूवल का ये सबसे सुविधाजनक तरीका है। रेज़र का इस्तेमाल बहुत ही आसान है और साथ ही ये बहुत आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाता है। इसको सफ़र मे ले जाना भी बहुत आसान है। वैक्सिंग की जगह रेज़र का भी प्रयोग किया जा सकता है। रेज़र इस्तेमाल करने के बाद ग्रोथ जल्दी होती है और कई लोगों को शिकायत रहती है की हेयर ग्रोथ बहुत रफ होती है इसके प्रयोग से। अंडरआर्म्स में रेज़र यूज़ करने के बाद वैक्सिंग भी मुश्किल हो जाती है इसलिए टीन एजर्स इसको एमर्जेन्सी की तरह ट्रीट करते हैं।
3 हेयर रिमूविंग क्रीम
ब्यूटी एक्सपर्ट हेयर रिमूविंग क्रीम के प्रयोग से बचने की सलाह देते हैं। इसके बार-बार प्रयोग से उक्त जगह काली पड़ जाती है। हां, हेयर रिमूविंग क्रीम का प्रयोग कभी-कभार किया जा सकता है। हेयर रिमूवल का यह तरीका पूरी तरह दर्द रहित होता है।
4 वैक्सिंग
हेयर रिमूवल का ये सबसे प्रचलित तरीका है। इसके इस्तेमाल से स्किन से डेड सेल्स भी हट जाते हैं और साथ ही स्किन स्मूथ भी हो जाती है। वैक्सिंग ना सिर्फ़ बाकी शरीर, बल्कि चेहरे और अपर-लिप के लिए भी इस्तेमाल की जाती है. पारलर्स में कई तरीके की वैक्सिंग उपलब्ध है-
साधारण वैक्सिंग - इसमें चीनी का घोल और नींबू का रस होता है।
चॉकलेट वैक्सिंग - इसमें बाकी चीज़ों के साथ साथ कोको पाउडर भी मिक्स होता है। ये वैक्सिंग एंटी- टेनिंग के लिए बहुत उपयोगी है। साथ ही इसमे एंटी- ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो स्किन को पोषण देते हैं और इसकी महक आपको तरोताज़ा महसूस कराती है।
एलोवेरा वैक्सिंग - जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इसमें एलोवेरा मिक्स होता है। एलोवेरा आपकी स्किन में पर्याप्त नमी बनाए रखने में मदद करता है।
ब्राज़ीलियन वैक्सिंग - ये फेस, फॉर-हेड और अपर लिप्स पर की जाती है। फेस के लिए यही वैक्सिंग सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसलिए ब्राज़ीलियन वैक्सिंग के लिए छोटी स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया जाता है।
अमेरिकन वैक्सिंग - ये वैक्सिंग का विकसित स्वरूप है। इसमें चौड़ी वैक्सिंग स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया जाता है।
ऑयल वैक्सिंग - आजकल ऑयल वैक्सिंग प्रचलन में है। इसका सबसे बड़ा फ़ायदा ये है कि इससे वैक्सिंग कराने के कई दिन बाद तक स्किन शाइनी बनी रहती है। आम वैक्सिंग के तरीके से अलग, इसमे वैक्सिंग से पहले आयल मसाज की जाती है और हेयर रिमूवल के लिए छोटी स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये डेड स्किन को बहुत अच्छी तरह रिमूव करती है, यही वजह है कि इसके इस्तेमाल के बाद स्किन बहुत शाइन करती है और स्मूथ लगती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
