Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
माइग्रेन पेशेंट भूल से भी ना करवाएं ये हेयर ट्रीटमेंट्स, वरना सिर पकड़कर बैठे रहेंगे
Hair Treatment and Migraine : हम सभी हमेशा ही स्टाइलिश दिखना चाहते हैं और इसके लिए सिर्फ अपने आउटफिट ही नहीं, बल्कि बालों पर भी ध्यान देते हैं। कई बार अपने लुक को चेंज करने के लिए हम तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट्स करवाते हैं। लेकिन ये हेयर ट्रीटमेंट्स सिर्फ आपके बालों पर ही अपना असर नहीं छोड़ते हैं, बल्कि किसी हेल्थ प्रॉब्लम को भी ट्रिगर कर सकते हैं। मसलन, अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो ऐसे में आपको कुछ हेयर ट्रीटमेंट्स को अवॉयड करना चाहिए।
माइग्रेन होने पर आपको बहुत तेज सिरदर्द होता है जो आमतौर पर सिर के एक तरफ को प्रभावित करता है और इससे आपको बहुत अधिक दर्द झेलना पड़ता है। ऐसे में अगर कुछ केमिकल्स व हेयर ट्रीटमेंट्स किए जाएं तो इससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ हेयर ट्रीटमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें माइग्रेन होने पर अवॉयड करना चाहिए-

ना करें बहुत अधिक हीट स्टाइलिंग
बालों की स्टाइलिंग करने के लिए अक्सर हम हीट स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल करते हैं। हेयर ड्रायर से लेकर स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन सिर्फ बालों ही नहीं, बल्कि हमारे ओवर ऑल लुक को चेंज कर देते हैं। लेकिन अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो ऐसे में आपको बार-बार इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्कैल्प और सिर बहुत अधिक हीट के संपर्क में आ सकता है, जिससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। इसलिए, हीट स्टाइलिंग टूल्स का कम से कम उपयोग करें और हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का उपयोग करें।
तेज़ सुगंध वाले हेयर प्रोडक्ट से बचें
मार्केट में ऐसे कई शैंपू, कंडीशनर, हेयर स्प्रे और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिनमें बहुत तेज सुंगध होती है। लेकिन इस तरह के प्रोडक्ट्स के कारण माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। इसलिए, अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो ऐसे में आप फ्रेगरेंस फ्री हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
हेयर डाई और ब्लीचिंग से बचें
कई बार हम अपने लुक को चेंज करने के लिए हेयर डाई और ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन माइग्रेन की समस्या होने पर इस तरह के हेयर ट्रीटमेंट्स अवॉयड करने चाहिए। दरअसल, हेयर डाई और ब्लीचिंग में मौजूद केमिकल्स में तेज़ गंध हो सकती है और इसमें ऐसे तत्व हो सकते हैं जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए, इनसे बचें। अगर आप हेयर डाई करवाना भी चाहते हैं तो अमोनिया फ्री या फिर हाइपोएलर्जेनिक हेयर डाई का उपयोग करें।
हेयर रिलैक्सर्स और पर्म्स से बचें
हेयर रिलैक्सर्स और पर्म्स में उपयोग किए जाने वाले केमिकल्स तेज धुएं का उत्सर्जन कर सकते हैं, जो कुछ व्यक्तियों में माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि यह एरिया अच्छी तरह से वेंटिलेटिड है। अगर संभव हो तो इनसे बचने की कोशिश करें।
हॉट ऑयल ट्रीटमेंट से बचें
अक्सर हम खुद को रिलैक्स करने के लिए हॉट ऑयलिंग करते हैं। यकीनन इससे आप खुद को तनावमुक्त महसूस करते हैं। लेकिन अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो ऐसे में आपको हॉट ऑयल ट्रीटमेंट से बचना चाहिए। इस दौरान अगर बहुत अधिक गर्म तेल का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे आपके सिरदर्द की समस्या बढ़ सकता है। इसलिए, हमेशा यह सुनिश्चित करें कि तेल आरामदायक तापमान पर हो। बहुत अधिक गरम तेल आपकी परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।
मेन्थॉल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स
कुछ ऐसे हेयर प्रोडक्ट्स होते हैं, जिनमें मेन्थॉल या कूलिंग एजेंट होते हैं। ये एजेंट स्कैल्प में कूलिंग सेंसेशन पैदा कर सकते हैं। इस तरह की सेंसेशन कुछ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है या फिर यह माइग्रेन का कारण भी बन सकता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
