Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
शैंपू करते वक्त आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां, जावेद हबीब से जानें सही तरीका
गर्मी का मौसम हो या फिर सर्दी का बालों को हेल्दी रखने के लिए सही शैंपू का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन इससे ज्यादा जरूरी होता है कि आप शैंपू का सही तरह से इस्तेमाल करें। क्योंकि शैंपू के सही तरह से यूज करने से ही आप झड़ते बालों की समस्या को दूर कर पाएंगे।
हम में से अधिकतर लोग अपने बालों पर शैंपू का गलत तरह से इस्तेमाल करते हैं, जिस कारण बालों से जुड़ी समस्या कम नहीं हो पाती हैं। गलत तरीके से शैंपू का यूज करने से न सिर्फ आपके बालों को नुकसान पहुंचता है बल्कि शैंपू की बर्बादी भी होती है। ऐसे में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शैंपू के सही इस्तेमाल का तरीका शेयर किया है। तो आइए जानते हैं शैंपू का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

शैंपू लगाने का सही तरीका
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने बताया कि शैंपू को हमेशा पानी में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप शैंपू से बालों को होने वाले कुछ नुकसानों से बचा सकते हैं। जावेदी हबीब के अनुसार जब आप शैंपू को सीधे अपने बालों में अप्लाई करते हैं तो इसके कुछ एक्टिव कंपाउंड आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं शैंपू को बिना पानी में मिलाए लगाने से उसमें मौजूद कैमिकल्स भी आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
शैंपू लगाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
1. सही मात्रा में करें इस्तेमाल
ज्यादा मात्रा में शैम्पू का इस्तेमाल करने से आपके बालों से नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है। वहीं बहुत कम शैंपू लगाने से आपके आपके बाल चिकने और गंदे हो सकते हैं। ऐसे में शैंपू को अपने बालों के अनुसार सही मात्रा में ही प्रयोग करने की कोशिश करें।
2. अपने स्कैल्प की धीरे से करें मालिश
बालों में शैंपू लगाने के दौरान अपनी उंगलियों का उपयोग करके, शैम्पू को अपने स्कैल्प पर गोलाकार गति में मालिश करें। ऐसा करने से आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो सही रहेगा और बाल हेल्दी रहने के साथ अच्छे से बढ़ेंगे। बालों को ज्यादा तेज रगड़ने से आपके बाल और स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है।

3. अच्छी तरह करें वॉश
शैंपू को अपने स्कैल्प पर मालिश करने के बाद, अपने बालों को पानी से अच्छी तरह साफ करना चाहिए। बालों से शैंपू को पूरी तरह निकलने दें, क्योंकि बालों में बचा हुआ शैंपू आपके बालों को डैमेज कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
