Latest Updates
-
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Halloween 2026 Makeup Ideas: हैलोवीन पार्टी में सबसे अलग और थोड़ा डरावना दिखना है, तो आपका मेकअप भी कुछ हटके होना चाहिए। इसके लिए आपको पार्लर जाने या घंटों मेकअप करने की जरूरत नहीं है। घर पर रखे आईलाइनर, आईशैडो और लिपस्टिक जैसी चीजों से ही आप मिनटों में चुड़ैल, वैम्पायर या डरावनी डॉल वाला लुक बना सकती हैं। अगर आप भी इस हैलोवीन कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो यहां देखिए मेकअप के कुछ आसान आइडियाज, जिन्हें आप कम समय में तैयार कर सकती हैं।

जोम्बी मेकअप
हैलोवीन पार्टी में सबसे अलग दिखना है, तो जोम्बी मेकअप भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए चेहरे पर हल्का बेस लगाएं और आंखों के आसपास ग्रे या डार्क ब्राउन आईशैडो लगाएं। आंखों के नीचे भी इसे थोड़ा डार्क रखें, ताकि चेहरा थका हुआ और डरावना दिखे। होंठों पर डार्क ब्राउन या मरून लिपस्टिक लगाएं। चाहें तो गालों पर हल्की लाल और ब्राउन लाइनों से चोट जैसे निशान भी बना सकती हैं।
चुड़ैल वाला लुक
हैलोवीन पार्टी के लिए विच यानी चुड़ैल वाला मेकअप भी काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए आंखों पर डार्क पर्पल या ब्लैक आईशैडो लगाएं। फिर विंग्ड आईलाइनर बनाएं और होंठों पर डार्क मैरून या पर्पल लिपस्टिक लगाएं। चेहरे को थोड़ा शार्प दिखाने के लिए हल्का कंटूर भी कर सकती हैं। ब्लैक ड्रेस और नुकीली टोपी के साथ आपका यह लुक पूरा हो जाएगा।
डरावनी डॉल वाला लुक
अगर आप क्यूट के साथ थोड़ा डरावना लुक चाहती हैं, तो डॉल मेकअप ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए चेहरे पर नॉर्मल बेस लगाएं और गालों पर पिंक ब्लश लगाएं। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आईलाइनर और मस्कारा लगाएं। अब होंठों के दोनों किनारों पर ब्लैक आईलाइनर से छोटी-छोटी टूटी हुई लाइनें बनाएं। इससे ऐसा लगेगा जैसे डॉल का चेहरा टूट गया हो। चाहें तो गालों पर भी क्रैक जैसी लाइनें बना सकती हैं।
वैम्पायर लुक
अगर आप हैलोवीन पर वैम्पायर जैसा लुक चाहती हैं, तो इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। चेहरे पर हल्का बेस लगाएं और आंखों के आसपास डार्क आईशैडो लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब होंठों पर रेड या डार्क मैरून लिपस्टिक लगाएं। इसके बाद होंठ के एक कोने से नीचे की तरफ रेड लिपस्टिक की पतली लाइन बनाएं। इससे खून जैसा इफेक्ट मिलेगा। ब्लैक ड्रेस के साथ यह लुक काफी अच्छा लगेगा।
डार्क एंजेल लुक
अगर आप थोड़ा रहस्यमयी और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो डार्क एंजेल थीम ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए ब्लैक और सिल्वर रंग का मेकअप चुनें। आंखों पर डार्क स्मोकी आई मेकअप करें और थोड़ा सिल्वर ग्लिटर लगा लें। होंठों पर डार्क पर्पल या वाइन कलर की लिपस्टिक लगाएं। चेहरे पर हल्का ब्लश और थोड़ा हाईलाइटर लगाकर ग्लो दें। आखिर में ब्लैक फेदर वाला हेडपीस या ब्लैक विंग्स पहनें, इससे आपका लुक और भी शानदार लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
