Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Hariyali Teej Mehndi Designs: हरियाली तीज पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें ये 5 ट्रेंडी और आसान डिजाइन
Hariyali Teej Mehndi Designs: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह सिर्फ व्रत और पूजा का दिन नहीं, बल्कि श्रृंगार और प्रेम का उत्सव भी है। इस दिन महिलाएं हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाकर अपने सोलह श्रृंगार को पूरा करती हैं और पिया के नाम की मेहंदी से अपने प्यार को जताती हैं। खास बात ये है कि हरियाली तीज पर मेहंदी न सिर्फ शुभ मानी जाती है, बल्कि यह सुहाग का प्रतीक भी होती है।
ऐसे में सबसे ज्यादा इस बात की ओर ध्यान दिया जाता है कि कौन से मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं। अगर आप भी इस तीज पर अपनी हथेलियों को सजाना चाहती हैं कुछ नए और ट्रेंडी डिजाइनों से, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, जिन्हें आप खुद भी लगा सकती हैं। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन।

1. पिया के नाम की मेहंदी डिजाइन
हरियाली तीज पर आप अपने पिया के नाम की मेहंदी रचाना चाहती हैं तो मेहंदी डिजाइन में अपने पति के नाम का पहला अक्षर या फिर पूरा नाम लिख सकती हैं। ये डिजाइन लगाने में आसान होते हैं जिन्हें आप खुद भी लगा सकती हैं।

2. चारों ओर फूल-पत्तियों से इसे सजाएं।
अगर समय की कमी है या आसान मेहंदी डिजाइन लगाने का मन है तो आप हरियाली तीज पर अपने हाथों में फूल-पत्तियों वाली मेहंदी लगा सकती हैं। ये दिखने में मार्डन लगते हैं और सिंपल भी होते हैं जो सभी को बहुत पसंद आते हैं।

3. अरेबिक बेल डिजाइन
अगर आप भरे हाथ मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं तो अरेबिक बेल लगा सकती हैं। इन दिनों जो डिजाइन ट्रेंड में हैं वो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन्हें आप हाथ से उंगलियों तक फैलाकर लगा सकती हैं जिन्हें देख पिया जी भी बोलेंगे वहा! क्या मेहंदी है।

4. दिल वाली मेहंदी डिजाइन
दिखने में स्टाइलिश और जल्दी लगने वाली मेहंदी डिजाइन की बात करें तो ये दिल वाला मेहंदी डिजाइन सबसे आसान है। इसे रचाकर जब आप पति देव के सामने जाएंगी तो वो भी तारीफ करे बिना रह नहीं पाएंगे।

5. टिक्की स्टाइल मेहंदी
हथेली के बीच में गोल टिक्की और चारों ओर फूलों और बूटियों से सजावट कर आप सुंदर मेहंदी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको किसी आर्टिस्ट के पास जाने की भी जरूरत नहीं है। ये मेहंदी डिजाइन पारंपरिक लुक के साथ-साथ तीज के लिए परफेक्ट।

बोनस टिप्स:
मेहंदी लगाने के बाद नींबू-शक्कर का घोल जरूर लगाएं ताकि रंग और गहरा चढ़े।
लगाने के कम से कम 6-8 घंटे तक पानी से बचें।
एक दिन पहले मेहंदी लगवाना बेस्ट रहेगा ताकि त्यौहार वाले दिन रंग पूरी तरह निखर जाए।



Click it and Unblock the Notifications