Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर इन मेकअप सीक्रेट्स से खूबसूरती में लगाएं चार चांद, नहीं हटेगी पिया की नजर
Hariyali Teej 2025 Makeup Tips: हरियाली तीज का त्योहार न सिर्फ पूजा और परंपरा का पर्व है, बल्कि यह दिन महिलाओं के सजने-संवरने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का भी अवसर होता है। इस दिन हरे परिधान, मेहंदी की खुशबू और पारंपरिक आभूषणों के साथ महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और अपने रूप को संवारती हैं। हालांकि मेकअप करना भी हर किसी को नहीं आता।
कई बार अच्छा दिखने के चक्कर में और भी बदसूरत दिखने लगते हैं। लेकिन अगर आप इस बार सबसे अलग और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसे मेकअप सीक्रेट्स, जो आपके लुक को बना देंगे तीज क्वीन। तो आइए जानते हैं इस हरियाली तीज पर कैसे पाएं पिया का ध्यान और प्यार सिर्फ अपनी ओर।

1. स्किन प्रेप है सबसे जरूरी
हर अच्छे मेकअप की शुरुआत अच्छी स्किन से होती है। त्योहार के दिन से एक रात पहले स्किन को एक्सफोलिएट करें और नमी देने वाली नाइट क्रीम लगाएं। सबसे पहले फेस वॉश से चेहरा साफ करें फिर हाइड्रेटिंग टोनर का इस्तेमाल करें और सीरम और मॉइश्चराइजर लगाएं।
2. बेस हो ग्लोइंग, न ओवर
अभी गर्मी ने परेशान किया हुआ है तेज धूप और उमस में पसीना पानी की तरह बह रहा है। ऐसे में हैवी फाउंडेशन पिघल सकता है। इसलिए लाइटवेट, ड्यूई फाउंडेशन का इस्तेमाल करें और बीबी क्रीम का विकल्प भी चुन सकती हैं। इसके लिए ध्यान रखें कि स्किन टोन से मेल खाता फाउंडेशन लें, स्पंज या ब्रश से अच्छे से ब्लेंड करें और जरूरत के अनुसार ही कंसीलर लगाएं।

3. आंखें बनाएं एक्सप्रेसिव
आंखें चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं। इसलिए जरूरी है कि हरियाली तीज के लिए आई मेकअप बहुत खास हो। अपनी आंखों को बोल्ड और क्लासी लुक दें। इसके लिए हरे या गोल्डन शिमरी आईशैडो का इस्तेमाल करें और विंग्ड आईलाइनर के साथ कोहल से डीप वाटर लाइन बनाएं और वाटरप्रूफ मस्कारा यूज करें।
4. होंठों पर हो लव का रंग
हरियाली तीज के पारंपरिक लुक के साथ न्यूड या रेड शेड्स परफेक्ट बैठते हैं। आप अपने लुक को और भी ग्लैम बनाने के लिए रोज पिंक, डीप मरून, कोरल रेड और न्यूड ब्राउन लिपस्टिक लगा सकती हैं।
5. ब्लश और हाइलाइटर से पाएं नैचुरल ग्लो
चेहरे पर हल्का ब्लश और हाइलाइटर आपके लुक में जान डाल देगा। ऐसे में रोज या पीच टोन का ब्लश से चीकबोन, नाक और ब्राउ बोन पर हल्का हाइलाइटर लगाएं।
6. सिंपल हेयर, लेकिन एलिगेंट
साड़ी या लहंगे के साथ अपने बालों को खास लुक दें। आप चोटी बनाएं या बन या खुले बाल जो भी आपको पसंद हों। लास्ट में फूलों या हेयर एक्सेसरीज से बालों को सजाएं।

7. डोंट मिस ऑन ट्रडिशनल टच
अब सबसे जरूरी है अपने लुक को ट्रेडिशनल टच दें। इसके लिए साड़ी या लहंगे से मैच करती हुई बिंदी माथे पर लगाएं। मांग में सिंदूर भरें और हरे या गोल्डन झुमके पहनने के बाद चूड़ियां और पायल से श्रृंगार को पूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
