Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Hariyali Teej पर बस एक मास्क से पाएं इंस्टेंट ब्राइडल ग्लो, जानें बनाने और लगाने का तरीका
Hariyali Teej Beauty Tips: 27 जुलाई 2025, दिन रविवार को हरियाली तीज का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुवांरी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। इस दिन भोले बाबा और मां पार्वती की पूजा की जाती है। हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं अपने पहनावे और श्रृंगार के साथ-साथ अपनी त्वचा की देखभाल पर भी खास ध्यान देती हैं। 15 दिन पहले से ही महिलाएं अपने चेहरे को चमकाने के लिए पार्लर जाने लगती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता तो कुछ का इतना बजट नहीं होता कि वो महंगे-महंगे पार्लर में जाकर फेशियल करवा सकें।
ऐसे में आज हम एक ऐसे घरेलू फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लगाकर आपकी त्वचा तुरंत चमक उठेगी। अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा इस तीज पर दुल्हन जैसा दमकता रहे, तो आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं। गुड़हल के फूल के पत्ते से आप दमकती-बेदाग स्किन पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल।

गुड़हल के पत्ते के लाभ
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि गुड़हल के फूल और उसके पत्ते चेहरे की रौनक बढ़ाने के काम आते हैं। यह चेहरे की रंगत को निखारता है, दाग-धब्बों को कम करता है और आपको ताजगी का अहसास देता है। इसे बनाना और लगाना बहुत आसान है। आप भी हरियाली तीज से पहले जान लें कि कैसे उस मास्क को बनाएं और पाएं दुल्हन जैसा दमकता चेहरा।
गुड़हल के पत्ते का मास्क बनाने के लिए सामान
गुड़हल के पत्ते
दही
गुलाब जल
विटामिन ई का कैप्सूल
कैसे बनाएं गुड़हल के पत्ते का मास्क
सबसे पहले गुड़हल के पत्तों को अच्छे से धो लें और मिक्सी के जार में थोड़ा सा गुलाबजल डालकर आप उसे पीस लें।
बारीक पीसे इन पत्तों को आप एक कटोरी में लें और उसमें खट्टा दही मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।
इस पेस्ट में विटामिन ई का कैप्सूल डालें और अच्छे से मिलाकर फेस पर लगाएं।
इस मास्क को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें, जब मास्क सूख जाए तो आप चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
अब चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं और साबुन का इस्तेमाल कम से कम 24 घंटे के लिए न करें।
हरियाली तीज पर इस छोटे लेकिन असरदार नुस्खे से आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक निखार दे सकती हैं और दुल्हन जैसी खूबसूरती पा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
