Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Hariyali Teej: पार्लर जाने का नहीं है टाइम, तो घर पर ही अपनाएं ये टिप्स और तीज पर पाएं दुल्हन जैसा निखार
Hariyali Teej Skin Care Tips: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त को पड़ रही है।
हरियाली तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं के बीच बड़ा क्रेज रहता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां सलाह श्रृंगार करती हैं और निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से अपने सुहाग की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।

महिलाएं हरियाली तीज की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं। तीज व्रत को लेकर कई चीजों और पूजा सामग्री की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में कई महिलाओं को पार्लर जाने का भी समय नहीं मिल पाता है। हरियाली तीज की तारीख नजदीक है। यदि आप पार्लर नहीं जा सकीय हैं तो घर पर ही इन टिप्स की मदद से इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं।
घर पर बनाएं क्लींजर
केमिकल वाले क्लींजर के बजाय आप घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं। आप थोड़ा सा दही लें और उसमें खीरे का जूस मिलाएं। इस मिक्सचर को किसी टाइट कंटेनर में रख लें। इससे आप दिन में दो से तीन बार चेहरे को साफ़ करें। ये आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।
होममेड स्क्रब
आपको स्क्रब बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद कॉफी और हनी को मिक्स करके स्क्रब तैयार कर सकती हैं। शहद में त्वचा को मॉइश्चर करने का गुण होता है। वहीं कॉफी पोर्स में जाकर डीप क्लीनिंग करता है। साथ ही शहद में एंटी बैक्टीरियल एलिमेंट पाए जाते हैं जो छोटी मोटी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर देता है।
एलोवेरा जेल
हर स्किन टाइप के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट है। इसे आप फेस क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ताजे एलोवेरा पल्प को सीधे स्किन पर अप्लाई करें। आप दिन में दो बार ऐसा करें। एलोवेरा आपकी डैमेज स्किन को रिपेयर करता है और खोया ग्लो लौटाता है।
मसाज है जरूरी
आप ऑयल या फिर वर्जिन ऑयल (कोकोनट) से अपने चेहरे की मालिश करें। मसाज करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है। रात में सोने से पहले फेस मसाज करें। ब्लड सर्क्युलेशन अच्छा हो जाने से निखार अपने आप आ जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications