Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sinjara Teej 2025 Mehndi Designs : सिंजारा पर लगाएं हाथों में पिया की नाम की मेहंदी, देखें खूबसूरत डिजाइन
Hariyali Teej 2025 Mehndi Designs : हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, सजती-संवरती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। पारंपरिक श्रृंगार में मेहंदी का विशेष स्थान होता है। आज हम आपको कुछ खूबसूरत और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइनों के बारे में बता रहे हैं, जो इस हरियाली तीज को बना देंगे और भी खास।

मिक्स पैटर्न मेहंदी डिज़ाइन: परंपरा और ट्रेंड का सुंदर मेल
अगर आप कुछ ऐसा चाहती हैं जो परंपरागत भी हो और ट्रेंडी भी, तो मिक्स पैटर्न मेहंदी डिज़ाइन एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फूलों, पत्तियों, जालदार आकृतियों और मंडल जैसे डिटेल्स शामिल होते हैं। यह डिज़ाइन अंगुलियों से लेकर कलाइयों तक बारीकी से भरा होता है, जिससे आपकी हथेलियां पूरी तरह सजी-धजी नजर आएंगी।

इंट्रिकेट फ्लोरल और ज्योमेट्रिक पैटर्न मेहंदी डिज़ाइन
यह डिज़ाइन विशेष रूप से न्यूली मैरिड ब्राइड्स के लिए परफेक्ट है। जब दोनों हथेलियां आपस में मिलती हैं तो एक सुंदर दिल का आकार बनता है, जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इसमें फ्लोरल एलिमेंट्स के साथ ज्योमेट्रिक डिटेल्स होती हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं। शादी या तीज जैसे खास मौकों पर यह डिज़ाइन पारंपरिक भारतीय खूबसूरती को पूरी तरह से दर्शाती है।

अरेबिक बेल और गोलाकार मोटिफ्स वाली मेहंदी डिज़ाइन
अगर आप कुछ हल्का लेकिन आकर्षक चाहती हैं, तो अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें बेल-पैटर्न, गोल मोटिफ्स और ज़िग-ज़ैग डिटेल्स शामिल हैं, जो हाथों को स्टाइलिश लुक देते हैं। उंगलियों के सिरे गाढ़े रंग से भरे होते हैं और हथेली के मध्य में पंख जैसी आकृति बनाई जाती है, जिससे डिज़ाइन में संतुलन और सौंदर्य आता है।

मंडला मेहंदी डिज़ाइन: सिंपल लेकिन रॉयल लुक
मंडला मेहंदी डिज़ाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। गोल और समरूप आकृतियों से बनी यह डिजाइन न केवल सुंदर होती है बल्कि मानसिक शांति का भी प्रतीक मानी जाती है। यह डिज़ाइन शादी, करवा चौथ या तीज जैसे अवसरों के लिए आदर्श है। सिंपल होते हुए भी यह हाथों को एक रॉयल टच देती है और हर उम्र की महिलाओं पर खूब फबती है।



Click it and Unblock the Notifications
