Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हरतालिका तीज पर चाहिए चेहरे पर दूधिया चमक, ट्राई करें ये 3 देसी उबटन, घंटों में निखर उठेगा चेहरा
Hartalika Teej 2024 Skin Care Tips : हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिला के लिए बहुत खास होता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, एमपी और छत्तीसगढ़ में सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से अखंड सौभाग्य का वरदान मांगती हैं। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान की कृपा मांगने के लिए 16 श्रृंगार करती हैं। इस बार हरतालिका तीज 6 सितंबर शुक्रवार को मनाई जा रही है। यानी इस व्रत में सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं।
हर सुहागिन महिला चाहती हैं कि इस खास मौके पर वो सबसे खूबसूरत नजर आए और सब उसकी तारीफ करें। अगर आपके पास लास्ट मूमेंट तक भी ब्यूटी पार्लर जाने का समय नहीं बचा हैं, तो हम आपके लिए कुछ देसी उबटन के रेसिपी लेकर आए हैं, जो घर बैठे ही कुछ घंटों में फेशियल सा निखार दे सकता है।

चंदन और गुलाब का उबटन (Sandalwood and rose Facepack)
चंदन और गुलाब का उबटन डेड स्किन को रिमूव करके त्वचा को बाहर से निखार दिलाता है। यह उबटन ऑयली स्किन को कंट्रोल करने में खूब फायदेमंद होता है, इसके लिए एक बाउल गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट तैयार करें। गुलाब के पेस्ट में 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच दही डालकर मिला लें। पेस्ट एकदम महीन बनाएं। अब इस उबटन को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में स्क्रब की तरह उबटन को चेहरे से साफ करें। चेहरे को साफ कर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
आटे का चोकर का उबटन
इंस्टेंट ग्लो के लिए दो चम्मच गेहूं के चोकर में एक-एक चम्मच दही, शहद और गुलाब जल मिला लें। सभी चीजों को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे धो लें और चेहरे को साफ कर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
मिल्क पाउडर पेस्ट
अगर आपकी स्किन ड्राई हैं तो आधा चम्मच शहद में एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच सूखा दूध पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें। चेहरा कुछ मिनटों में ही चमक उठेगा।



Click it and Unblock the Notifications
