Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
Hartalika Teej Mehandi Design: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें आसान डिजाइन
Hartalika Teej Mehandi Design 2025: 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को हरतालिका तीज मनाई जाने वाली है। सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का व्रत बेहद खास माना जाता है। खासकर हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। वो निर्जला व्रत रखती हैं, शाम को पूजा-पाठ कर चंद्रमा की पूजा करती हैं। वहीं महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार करती हैं जिसमें मेहंदी सबसे अहम हिस्सा होती है। हाथों में रची मेहंदी न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि इसे पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख से भी जोड़ा जाता है।
कहा जाता है कि जितनी गहरी मेहंदी का रंग चढ़ता है, उतना ही प्रेम और अपनापन पति-पत्नी के बीच बढ़ता है। इसलिए हरतालिका तीज पर महिलाएं पिया के नाम की मेहंदी रचाकर अपने श्रृंगार को पूरा करती हैं। आज हम आपको मेहंदी के कुछ आसान वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देख आप घर पर ही अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से देख लेते हैं और रचाना शुरु करते हैं पिया के नाम की मेहंदी जिससे पूरा होगा सोलह श्रृंगार।

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है और हर सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार का हिस्सा होता है। ऐसे में हर महिला हरतालिका तीज पर हाथों में मेहंदी लगाती है। आप इस वीडियो को देख आसानी से अपने हाथों में भरे हाथ मेहंदी लगा सकती हैं।
सिंपल सा मेहंदी डिजाइ
हरतालिका तीज पर हाथों में मेहंदी लगानी है लेकिन भरे हाथ लगवाने का समय नहीं है तो ऐसे में आप इस आसान से डिजाइन को लगा सकती हैं। कुछ ही मिनटों में आप इस डिजाइन को लगा तीज का त्योहार खास बना सकती हैं। आसान सा दिखने वाला ये डिजाइन आपके पिया को भी खूब पसंद आएगा।
तीज स्पेशल मेहंदी
तीज पर मेहंदी लगवाने के लिए आर्टिस्ट के पास जाने का प्लान बना रही हैं जो पहले वहां लगी लंबी लाइन देख लें। आप भीड़ से बचना चाहती हैं और हरतालिका तीज पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इस वीडियो को देख घर पर ही आसानी से लगा सकती हैं। जो भी देखेगा आर्टिस्ट का नाम तो जरूर पूछेगा
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
हथेली के मेहंदी डिजाइन को बात हो गई अब बैक हैंड मेहंदी डिजाइन की भी बात कर लेते हैं। आगे का डिजाइन थोड़ा ऊपर-नीचे हो जाए तो कोई बात नहीं लेकिन बैक हैंड मेहंदी डिजाइन उम्दा ही होना चाहिए। आप घर पर ही इस वीडियो के माध्यम से अपने हाथों पर सुदंर डिजाइन बना सकती हैं।
पैरों के लिए सुंदर मेहंदी डिजाइन
हाथों पर लगाने के साथ ही पैरों पर भी मेहंदी लगाना जरूरी होता है। अगर आप भी मेहंदी लगवान के शौकीन हैं तो इस वीडियो को देखकर जल्दी से अपने पैरों पर इस डिजाइन को बना लें।
ये लगाने में आसान है और देखने में अति सुंदर। फिर देर किस बात की जल्दी से रता लें ये मेहंदी और हरतालिका तीज को बनाएं स्पेशल।



Click it and Unblock the Notifications











