Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स
Tips To Darken Mehendi Color: इस साल हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर, सोमवार को है। सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए यह व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि महिलाएं इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू कर देती हैं। पूजा के सामान से लेकर कपड़े और सजने-संवरने तक की सब तैयारियां की जाती हैं। तीज-त्योहार पर शुभ शगुन के तौर पर हाथों-पैरों में मेहंदी भी लगाई जाती है। अगर आप भी अपनी मेहंदी का रंग गहरा बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान टिप्स आजमा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी मेहंदी का रंग एकदम नेचुरली गहरा और खूबसूरत रचेगा।

नींबू-चीनी का घोल लगाएं
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए नींबू और चीनी का घोल इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए थोड़ी सी चीनी में नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार कर लें। जब हाथों पर लगी मेहंदी सूखने लगे, तब कॉटन की मदद से इसे हल्के हाथों से मेहंदी पर लगाएं। नींबू और चीनी का यह मिश्रण मेहंदी को गहरा रंग देने में मदद करता है।
लौंग के धुएं से सेंकें हाथ
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए लौंग का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके लिए तवे पर कुछ लौंग डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब लौंग से धुआं निकलने लगे, तो मेहंदी लगे हाथों को थोड़ी दूरी पर रखकर हल्का सेंक लें। इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा होने लगेगा।
विक्स का इस्तेमाल करें
मेहंदी सूखने के बाद उसे तुरंत पानी से धोने के बजाय पहले हाथों से धीरे-धीरे रगड़कर हटाएं। इसके बाद थोड़ा सा विक्स हाथों पर लगाएं। दरअसल, इसमें मौजूद कुछ तेल त्वचा को गर्माहट देने के साथ मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद कर सकते हैं।
सरसों का तेल लगाएं
मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर हल्का सा सरसों का तेल लगाने से रंग गहरा रचता है। तेल लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है और मेहंदी का रंग जल्दी फीका पड़ने से बच सकता है। साथ ही, मेहंदी हटाने के तुरंत बाद हाथों को पानी में डालने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
