Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हीरामंडी एक्टर ताहा शाह की तरह दिखना हैं हैंडसम और हंक, तो ऐसे रखें बियर्ड का खयाल
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी ने लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। इस सीरीज के हर किरदार को खासा पसंद किया गया। इनमें से एक किरदार था ताजदार का। जिसे एक्टर ताहा शाह ने स्क्रीन पर निभाया। इस रोल में ना केवल उनकी बेहतरीन एक्टिंग काफी पसंद की गई, बल्कि उनका लुक्स भी काफी चर्चा में रहा। वेब सीरीज में तो एक्टर ताहा शाह क्लीन शेव और मूंछों के साथ नजर आए, लेकिन वास्तव में वह हल्की दाढ़ी रखना पसंद करते हैं।
हीरामंडी एक्टर ताहा शाह का अपना एक अलग ही लुक है। वे ना तो क्लीन शेव रहते हैं और ना ही हैवी बियर्ड रखते हैं। ट्रिम्ड बियर्ड में उनका लुक बेहद ही स्मार्ट लगता है। अगर आप भी हीरामंडी एक्टर ताहा शाह की तरह एक हैंडसम हंक दिखना चाहते हैं तो ऐसे में आप बियर्ड केयर से जुड़े कुछ छोटे-छोटे टिप्स को जरूर फॉलो करें-

करें ट्रिम
अगर आप ताहा शाह की तरह बहुत हैवी बियर्ड लुक कैरी नहीं करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप उसे समय-समय पर ट्रिम करते रहें। यहां आप यह भी ध्यान रखें कि बियर्ड को सिर्फ ट्रिम करना ही काफी नहीं है, बल्कि आप उसे एक शेप भी जरूर दें, जिससे आपके चेहरे को एक डिफाइन लुक मिल सके।
बनाएं बियर्ड केयर रूटीन
जिस तरह आप अपनी स्किन केयर के लिए एक रूटीन सेट करते हैं, ठीक उसी तरह बियर्ड केयर करना भी बेहद जरूरी है। आजकल मार्केट में बियर्ड शैम्पू अलग से अवेलेबल हैं, जिनमें आप इनवेस्ट कर सकते हैं। आप सप्ताह में दो से तीन बार बियर्ड शैम्पू की मदद से अपनी दाढ़ी को क्लीन करें। इसके अलावा, अगर आप कंडीशनर या बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उन्हें अतिरिक्त नरिशमेंट मिलता है और बियर्ड हेयर की ग्रोथ भी बेहतर तरीके से होती है।
अच्छे प्रोडक्ट्स में करें इनवेस्ट
अगर आप बेहतर तरीके से ग्रूमिंग करना चाहते हैं तो यह बेहद जरूरी है कि अच्छे प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट किया जाए। ताहा शाह की तरह स्मार्ट लुक कैरी करने के लिए आपको अपनी बियर्ड को समय-समय पर ट्रिम करने की जरूरत होगी। ऐसे में आप एक अच्छी कंपनी का ट्रिमर अवश्य अपने पास रखें। इसके अलावा, बियर्ड की केयर करने के लिए अलग से बियर्ड शैम्पू, बियर्ड ऑयल या क्रीम में इनवेस्ट करें। इतना ही नहीं, बियर्ड केयर व ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हुए आप अपनी स्किन टाइप का भी ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
