Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ऐसे ही नहीं दिखती है हेमा मालिनी 75 की उम्र में हसीन, ये है उनका स्किन केयर रुटीन
Hema Malini Anti-Aging Beauty Secrets : बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानि हेमा मालिनी 75 साल की हो गई हैं। जहां बढ़ती उम्र के साथ लोगों की खूबसूरती ढ़लती है, वहीं हेमा मालिनी उम्र के इस पड़ाव में आज की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।
हेमा मालिनी अपनी सेहत और स्किन को लेकर काफी कॉन्शियस हैं। वह एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि सुबह 9 बजे तक का समय उनका होता है और वो योग, प्राणायाम और हेल्दी डाइट लेने से लेकर वो सब कुछ करती हैं जो वो करना चाहती हैं। आइए यहां जानते हैं हेमा मालिनी की स्किन केयर।

लेती हैं योग का सहारा
हेमा फिट रहने के लिए योग और प्राणायाम में विश्वास रखती हैं जिससे उनकी स्किन बहुत अच्छी दिखती है। हेमा के अनुसार सिर्फ बाहरी खूबसूरती ही मायने नहीं रखती। अंदर से खूबसूरत होना भी जरूरी है।
डाइट
डाइट में वो फल और सब्जियों को जरूर शामिल करती हैं। हर तरह का न्यूट्रीशन उनके शरीर को मिले इसलिए वो अपना ख्याल रखती हैं। हेमा मालिनी के हिसाब से शरीर का हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है इसलिए वो अपनी डाइट में नारियल पानी, ग्रीन टी और कई फ्रूट जूस शामिल करती हैं।
भरपूर नींद लेती हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक सांसद भी हैं और अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी वो ये कोशिश करती हैं कि उनकी नींद में कोई खलल न पड़े। फिर भी अगर उनकी नींद पूरी नहीं हो पाई है तो भी वो योग और मेडिटेशन का सहारा लेती हैं। वो जितना हो सके अपनी स्किन को नेचुरल रखने की कोशिश करती हैं।
मेकअप करती हैं अवॉइड
हेमा मालिनी को अपनी स्किन पर बहुत ज्यादा मेकअप पसंद नहीं है। वो अपनी स्किन पर एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करती हैं और हैवी मेकअप को अवॉइड करती हैं।
डांस से रहती हैं फिट
हेमा मालिनी योग और साइकलिंग के अलावा डांसिंग के जरिए भी खुद को फिट रखती हैं। सिर्फ हेमा ही नहीं बल्कि उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी डांसिंग का शौक रखती हैं और कई स्टेज शो में हिस्सा ले चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
