Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डबल चिन से सेल्फ कॉन्फिडेंस हो रहा है कम, इन ट्रिक्स को फॉलो कर पाएं ग्लैमरस लुक

कई महिलाओं के लिए डबल चिन उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस पर नेगेटिव इंपेक्ट छोड़ता है। जिस कारण वो डबल चिन को छुपाने की बहुत कोशिश करती हैं। कई महिलाएं तो डबल चिन को कम करने के लिए योग का भी सहारा लेती हैं। लेकिन डबल चिन एक ऐसी चीज है जो एक ही दिन में सही नहीं हो सकती है। ऐसे में कई महिलाएं मेकअप की मदद से डबल चिन को छुपाने की कोशिश करती हैं। डबल चिन के कारण अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने से डरती हैं, क्योंकि कई बार वो डबल चिन को लेकर शर्मिंदगी भी महसूस करती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने डबल चिन को छुपा तो नहीं पाएंगी, लेकिन इन ट्रिक्स को फॉलो कर एक ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। इन ट्रिक्स को फॉलो कर आपका कॉन्फिडेंश भी बढ़ेगा। तो आइए जानते हैं डबल चिन के साथ ग्लैमरस दिखने के कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में-
1. गालों और आंखों को करें हाईलाइट
डबल चिन को छुपाने के लिए आप ऐसा मेकअप कैरी करें जो आपके गालों और आंखों को हाईलाइट करें। मेकअप की मदद से गालों और आंखों को हाईलाइट करने से लोगों का ध्यान आपकी डबल चिन से हटकर आपके आंखों और गालों पर ज्यादा जाता है।
2. लिप्स को बनाए एक्ट्रेक्टिव
मेकअप में आपके लिप्स का कलर आपके पूरे लुक को बदल सकता है। लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि आप कौन सा लिप शेड अपने लिप्स पर यूज कर रहे हैं। आप अपनी डबल चिन को छुपाने के लिए बोल्ड लिप कलर्स का ही इस्तेमाल करें। डार्क कलर के लिप शेड डबल चिन की जगह आपके चेहरे पर ध्यान आकर्षित करता है।
3. सही कपड़े करें कैरी
आपके टॉप का नेक डिजाइन आपके लुक्स को अलग दिखाने का काम करता है। ऐसे में डबल चीन के साथ आप किस तरह का आउटफिट कैरी करती हैं, इस बात से भी बहुत फर्क पड़ता है। आप अपनी ड्रेस से लोगों का ध्यान डबल चिन से आपके आउटफिट की ओर आसानी से खींच सकती हैं। इस दौरान आप अपनी नेकलाइन, कॉलरबोन और गले पर भी ध्यान दें। आप कोशिश करें कि स्कूप नेक टॉप कैरी करें। एक स्कूप नेक टॉप आपके गले और कॉलरबोन को बड़ा दिखाने में मदद करता है।
4. हेयरस्टाइल भी रखता है मायने
डबल चिन को हाइड करने में आपका हेयरस्टाइल भी काफी महत्व रखता है। ऐसे में आप ऐसा हेयरस्टाइल कैरी करें जो आपकी गर्दन पर न आए। बल्कि आपके डबल चिन के पास हो। क्योंकि आपके गर्दन के नीचे लटकते बाल आपके डबल चिन पर जोर देते हैं। जिस कारण लोगों का ध्यान आपके डबल चीन से ज्यादा आपके बालों पर जाता है। डबल चीन के साथ आप हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं।
योग या सर्जरी के बिना भी आप अपनी डबल चिन को छुपाने के िलए इन चीट ट्रिक्स का यूज कर सकती हैं। इन ट्रिक्स को फॉलो कर आप आसानी से किसी भी पार्टी में जा सकती हैं। यहां तक कि आप अपने ऑफिस लुक्स के लिए भी इन ट्रिक्स को अपना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
