Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
होली पर केमिकल गुलाल से रहना है दूर, इस्तेमाल करने से पहले ऐसे करें पहचान

होली का त्योहार रंगों के लिए जाना जाता है। इस दिन सभी लोग रंग और गुलाल में पूरी तरह डूबे नजर आते हैं। लेकिन क्यो ये गुलाल और रंग आपके स्किन के लिए सही है। अक्सर हमारे मन में होली के रंग खरीदते समय कई तरह के सवाल आते हैं जैसे क्या ये रंग हमारे लिए सेफ हैं? कहीं इस रंग में किसी तरह की कोई मिलावट तो नहीं? क्या ये सच में ऑर्गेनिक कलर है या नहीं? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल आते हैं तो परेशान हो। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मार्केट में मिलने वाले होली कलर के असली या नकली होने की पहचान करने के कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप नकली या खराब क्वालिटी के कलर से अपनो को बचा पाएंगे।
होली के सही रंगों की पहचान करने के टिप्स
1. कलर स्किन टेस्टिंग
कलर आपक स्किन के लिए परफेक्ट है या नहीं इस बात का पता आप कलर खरीदने से पहले आसानी से लगा सकते हैं। बस आपको गुलाल और रंग को लेकर अपने स्किन पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ देना है। इसके बाद रंग को पानी से धोकर साफ करने की कोशिश करें। अगर रंग आपके स्किन से न छुटे तो आप समझ जाएं कि वो ऑर्गिनिक रंग नहीं है। ऐसे में आप उस रंग को खरीदने से बचें।
2. गुलाल का पैकेज जरूर करें चेक
गुलाल की पैकेजिंग देखकर भी आप उसके असली या नकली होने का पता लगा सकते हैं। गलाल के पैकेट पर उसे जुड़े सभी इंस्ट्रक्शंस लिखे होते हैं। इसके साथ ही आप उसके पैकेंजिंग को भी चेक करें कि वो कहीं से कटी-फटी न हो।
3. लेबल पर दें ध्यान
किसी भी कलर या गुलाल को लेने से पहले उसके लेबल को जरूर पढ़ें। लेबल पर रंग बनाने में इस्तेमाल की गई चीजों के बारे में लिखा होता है। साथ ही उसकी एक्सपाइरी डेट भी लिखी होती है। अगर कलर बनाने में यूज किया गया कोई भी सामान आपके स्किन के लिए हानिकारक है तो आप उस कलर को लेने से बचें।
4. चमकदार रंगों से रहें दूर
होली पर मिलने वाले रंग और गुलाल अगर बहुत ज्यादा ब्राइट और चमकदार है तो ऐसे रंगों के उपयोग से बचें। ऑर्गेनिक कलर कभी भी साइन नहीं करते हैं। कई बार उसमें शीशे की मिलावट भी की जाती है। जिस कार गुलाल या रंग चमकदार दिखते हैं। ऐसे रंगों का इस्तेमाल करने से आपके स्किन पर घाव भी हो सकता है।
5. सिंथेटिक फ्रेग्नेंस
केमिकल कलर्स की महक अक्सर सिंथेटिक या रासायनिक बदबू वाली होती है। अगर कलर से आपको सही फ्रेग्नेंस नहीं आ रही तो इसे इस्तेमाल से बचें।
6. स्टिकी या ऑयली टेक्सचर
केमिकल कलर्स की टेक्सचर स्टिकी और ऑयली होती है, जबकी नेचुरल कलर्स पाउडर बेस्ड होता है जो काफी सॉफ्ट होता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications