Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
Holi 2023 - प्री-पोस्ट होली में स्किन व हेयर केयर जरूरी है
होली में आप नेचुरल कलर्स का प्रयोग कर रहें, तब त्चचा पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन सामने वाला भी ऑर्गेनिक होली खेले जरूरी नहीं। केमिकल वाले रंगों से बचना बहुत जरूरी है। यह त्वचा पर कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करते हैं, जैसे- जलन, पैची स्किन, खिंचाव, मुहांसे, स्किन कैंसर आदि। स्किन केयर से आप रंगों के विपरीत प्रभावों से बच सकती हैं।

रंगों से खेलने से पूर्व पूरे शरीर पर तेल लगाएं। आंखों, होठों, गर्दन और कानों के आगे-पीछे भी तेल लगाएं। ऐसा करने से रंगों का प्रभाव सीधा त्वचा पर नहीं पड़ेगा। इसके लिए बेबी ऑयल, बादाम तेल या नारियल का तेल उपयुक्त रहता है। इसके बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ताकि सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणें त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाएं। फाउंडेशन लगाएं। ऐसा करने से रंगों का त्वचा से संपर्क नहीं हो पाएगा।
आपकी त्चचा रूखी है तो कोल्ड क्रीम का प्रयोग करें। यह रंगों के कुप्रभाव से तो बचाएगा ही, साथ ही चेहरे को देगा शाइन। आंखों में लेंस का प्रयोग करें। लेंस आंखों और रंगों के बीच परत बनकर आंखों को बचाएगा। पक्के रंग नाखूनों पर चढ़ जाते हैं। उन्हें उतारना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में नाखून और रंग के बीच नेलपॉलिश की परत बनाएं। रंगों को छुड़ाने के लिए नीबू का प्रयोग करें। एक बाउल में नीबू का रस और चीनी मिलाएं। इसे लगाएं। रंग का तीखापन कम हो जाएगा। शरीर पर रंग लगी जगह पर क्लींजिंग या कोल्ड क्रीम हल्के हाथ से रगड़ते हुए लगाएं। इसके बाद बॉडी वॉश, शावर जेल या साबुन से धो लें। रंगों की परत टूट जाएगी।
कानों से रंग छुड़ाने के लिए भी कोल्ड क्रीम का प्रयोग करें। होंठों पर लिप बाम या लिपस्टिक लगाएं, ताकि रंगों से होठ को नुकसान नहीं पहुंचे। रंगों से पलकों को भी नुकसान पहुंचता है। ईयर बड्स की सहायता से पलकों पर आरंडी का तेल लगाएं। अब होली में कम दिन रह गए हैं। होली से पहले प्री-केयर स्किन की शुरू कर दें।
हेयर केयर भी है जरूरी
होली रंगों का त्योहार है, लेकिन रंगों का असर स्किन व बालों में नहीं पहुंचना चाहिए। अन्यथा दोनों की चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में दोनों की केयर जरूरी है। अभी जाना होली में प्री व पोस्ट स्किन केयर। इसके बाद जानते हैं होली में प्री व पोस्ट हेयर केयर। रंगों से बालों को नुकसान नहीं पहुंचे। ऐेसे में हेयर ऑयल बालों और स्कैल्प में जरूर लगाएं। रंग लगे बालों को धोने से पहले हेयर मास्क जरूर लगाएं, ताकि रंग बालों से निकल जाए और बाल मुलायम हों। इसे बनाने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच हर्बल ऑयल, 2 चम्मच आरंडी का तेल, 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच विनेगर, 1 चम्मच कोई एसेंशयल ऑयल, 1 चम्मच कंडिशनर और 1 चम्मच शैंपू डालें। सभी को अच्छे से मिलाएं। इससे बालों व स्कैल्प की मसाज करें। एक घंटे के लिए इसे बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
