Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
DIY Face Mask: डार्क स्किन टोन की महिलाएं निखार पाने के लिए चेहरे पर लगाएं ये DIY फेस मास्क
स्किन टाइप के अनुसार स्किन केयर करना आपकी स्किन को ऑयल, ड्राई स्किन से बचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में डार्क स्किन टोन के लोगों के लिए स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी होता है। डार्क स्किन टोन की महिलाओं के लिए स्किन केयर में सही सामग्रियों का उपयोग करना बहुत जरूरी है। मार्केट में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपके स्किन टोन को बदलने और आपको खूबसूरत दिखाने में मदद करते हैं लेकिन उनमें मौजूद कैमिकल आपके स्किन को डैमेज कर सकता है। ऐसे में हम डार्क स्किन वाली महिलाओं के लिए होममेड फेस मास्क रेसिपी लेकर आए हैं जो आपको खूबसूरत दिखाने के साथ आपकी स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करेंगे।

डार्क स्किन टोन के लिए फेस मास्क
1. एलोवेरा - खीरे फेस मास्क
सामग्री
* एलोवेरा जेल - 1 बड़ा चम्मच
* खीरे का रस - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. एलोवेरा खीरा फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें।
2. अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई कर लें।
3. 15 से 20 मिनट के लिए मास्क को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें, फिर गर्म पानी से चेहरा साफ कर लें।
मास्क का फायदा
एलोवेरा और खीरा दोनों ही आपकी स्किन को रिलेक्स करने और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। जबकि शहद स्किन को ग्लो करने के साथ टोन करने का भी काम करता है।
2. दही और दलिया फेस मास्क
सामग्री
* दही - 1 बड़ा चम्मच
* पिसा हुआ दलिया - 1 बड़ा चम्मच
* नींबू का रस - 1 चम्मच
प्रयोग की विधि
1. दही और दलिया का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लें।
2. इसके बाद इस मिश्रण को अपने फेस पर अप्लाई करें।
3. फेस मास्क को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
फायदा
दही आपकी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, जबकि दलिया स्किन को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। मास्क में मौजूद नींबू का रस स्किन में चमक लाने वाले गुण होते हैं जो आपकी स्किन की रंगत को एकसमान बनाने में मदद कर सकते हैं।
3. केला और शहद फेस मास्क
सामग्री
* केला - 1 पका हुआ
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
प्रयोग की विधि
1. केला शहद फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश कर लें।
2. अब इस केले में शहद को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
3. अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
फायदा
केले विटामिन और मिनल्स से भरपूर होते हैं जो स्किन को पोषण और हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें मौजूद शहद स्किन की रंगत को निखारने का मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
