Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
Skin Care Tips In Summer: गर्मियों में तेज धूप, उमस और पसीना सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण गर्मियों में स्किन पर रैशेज, घमौरियां, टैनिंग, सनबर्न और पिंपल्स जैसी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। वहीं, स्कैल्प भी ऑयली और चिपचिपा महसूस होने लगता है। अगर समय रहते इन समस्याओं का ध्यान न रखा जाए, तो त्वचा बेजान और खराब दिखने लगती है। ऐसे में, लोग इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर व ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो इन समस्याओं को ठीक करने के लिए घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने ऐसे ही कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताए हैं, जो गर्मियों में होने वाली 5 तरह की स्किन प्रॉब्लम को ठीक करने में आपकी मदद करेंगे।

घमौरियां और हीट रैशेज की समस्या
ज्यादा गर्मी और पसीने के कारण अक्सर त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने, खुजली और जलन की समस्या होने लगती है, जिसे घमौरियां या प्रिकली हीट कहा जाता है।
- इस समस्या से राहत पाने के लिए आप 2 चम्मच चंदन के पेस्ट में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इस पेस्ट को 20 से 30 मिनट तक लगाने के बाद सादे पानी से धो लें। चंदन और गुलाबजल का पेस्ट त्वचा को ठंडक देता है और जलन कम करने में मदद करता है।
- घमौरियों से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को सूथिंग इफेक्ट देता है और खुजली को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल लेकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।
टैनिंग
गर्मियों में धूप में ज्यादा देर रहने की वजह से त्वचा टैन हो जाती है। दरअसल, सूरज की किरणों के संपर्क में आने पर शरीर में मेलानिन बढ़ता है, जिससे त्वचा का रंग गहरा होने लगता है।
- टैनिंग कम करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बादाम का पाउडर लें। इसमें एक चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने और हल्के हाथों से स्क्रब करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की रंग में सुधार हो सकता है।
- सूखे नींबू के छिलके के पाउडर को दूध या दही में मिलाकर रोजाना 20 मिनट तक लगाने से भी त्वचा साफ और चमकदार दिखने लगती है।
- ऑयली स्किन वालों के लिए खीरे और नींबू के रस का मिश्रण काफी असरदार माना जाता है। इसके अलावा, टमाटर के गूदे में शहद मिलाकर लगाने से भी टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है।
सनबर्न
तेज धूप में ज्यादा समय बिताने से त्वचा लाल हो जाती है और उसमें जलन महसूस होने लगती है, जिसे सनबर्न कहा जाता है।
- सनबर्न होने पर ताजा एलोवेरा जेल लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे जल्दी ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल की पतली परत चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
- सनबर्न से राहत पाने के लिए ठंडे दूध को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा मुलायम होती है और जलन व खुजली से भी राहत मिलती है।
ऑयली और बदबूदार स्कैल्प
गर्मियों में सिर की त्वचा जल्दी ऑयली हो जाती है और बालों से बदबू आने लगती है।
- इस समस्या को कम करने के लिए शैंपू के बाद पानी में नींबू का रस और गुलाबजल मिलाकर आखिरी रिंस करना फायदेमंद माना जाता है। इससे बालों में ताजगी बनी रहती है।
- चायपत्ती के पानी में नींबू का रस मिलाकर बाल धोने से बाल साफ, चमकदार और मुलायम बनते हैं। इसके अलावा, मेहंदी में नींबू का रस, कॉफी, अंडा और चायपत्ती का पानी मिलाकर लगाने से स्कैल्प साफ रहता है और अतिरिक्त ऑयल कम होता है।
मुंहासे और फुंसियां
गर्मी के मौसम में पसीना और ऑयल बढ़ने से चेहरे पर पिंपल्स और फुंसियों की समस्या बढ़ जाती है।
- पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बनाकर लगाने से त्वचा का अतिरिक्त तेल कम होता है और पोर्स साफ रहते हैं।
- टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को पानी या गुलाबजल में मिलाकर लगाने से दाने और रैशेज कम हो सकते हैं।
- नीम की पत्तियों का पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ रहती है और बैक्टीरिया कम होते हैं। यह त्वचा को ठंडक देने और दानों को कम करने में मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
