Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chapped Lips : सर्दियों में होंठ फटने से निकलने लगा खून, आज ही ट्राय करें ये 5 नुस्खें
5 Natural DIY Treatments for Chapped Lips : सर्दियों में फटे होंठों की समस्या आम होती है, क्योंकि लिप्स की स्किन चेहरे की अन्य स्किन की तुलना में पतली और संवेदनशील होती है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, लिप्स की स्किन ड्राई होने लगती है, जिससे होंठ फट सकते हैं और खून बह सकता है, साथ ही दर्द भी हो सकता है।
इस समस्या से राहत पाने के लिए आप घर में मौजूद घरेलू चीजों का उपयोग करें और ये नमी प्रदान करते हैं और होंठों को मुलायम बनाते हैं। इन उपायों का नियमित उपयोग करके आप सर्दियों में फटे होंठों से राहत पा सकते हैं और अपने होंठों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

शहद का इस्तेमाल
शहद में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। यह त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ उसकी पुनःविकास प्रक्रिया को भी तेज करता है। आप शहद को होंठों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ सकते हैं और फिर धो सकते हैं। इससे होंठों की सूखापन और जलन दूर होती है।
नारियल तेल
नारियल तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो सूखी और फटी त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। यह होंठों को नमी और मुलायम बनाता है। आप नारियल तेल को दिन में दो-तीन बार होंठों पर लगा सकते हैं।
घी का उपयोग
घी में विटामिन ए और ई होते हैं, जो होंठों को प्राकृतिक नमी प्रदान करते हैं और उन्हें मुलायम बनाए रखते हैं। रात को सोने से पहले घी को अपने होंठों पर अच्छे से लगाएं और सुबह उठकर धो लें। यह उपाय फटे होंठों के लिए बहुत प्रभावी है।
गुलाब जल
गुलाब जल प्राकृतिक रूप से त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है, साथ ही यह त्वचा की जलन को भी शांत करता है। आप गुलाब जल को एक कॉटन पैड पर लेकर होंठों पर लगा सकते हैं या इसे दिन में कई बार भी लगा सकते हैं।
पर्याप्त पानी पीना
होंठों की सूखापन और फटने की समस्या को रोकने के लिए शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने से आपके शरीर में नमी बनी रहती है, जिससे होंठों का सूखापन और फटने की समस्या कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
